Categories: बलिया

बलिया में दर्दनाक हादसाः करंट की चपेट में आने से 46 वर्षीय अधेड़ की मौत

बलियाः बिल्थरारोड के उभांव थाना क्षेत्र के तरछापार गांव में करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। हादसा गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे हुए। जहां 46 वर्षीय लक्ष्मी वर्मा अपने घर के लोहे के स्टैंड फैन को दूसरे जगह हटा रहे थे।

इसी दौरान पंखे हटाते वक्त वह करंट की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। इसके बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में सीएचसी सीयर ले आए। जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मी वर्मा को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस भी सीएचसी सीयर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक बाजार में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago