बेल्थरा रोड में पुलिस का इकबाल खत्म! अपराधियों के हौसले बुलंद, युवक पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम!

बलिया । बेलथरा रोड के उभांव थाना क्षेत्र में पिछले कई महीने से अपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इस बीच अपराधी बेखौफ होकर वारदात को आसानी से अंजाम देकर फरार होने में सफल रहे हैं। अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों के दिलों में जरा सा भी पुलिस का खौफ नहीं है। अपराधी बड़े ही आसानी से अपने मंसूबे मे कामयाब हुए हैं। उभांव थाना क्षेत्र में कब और कहां किसे सड़क पर घेरकर गोली मार दें या छिनतई व हत्या जैसी घटना को अंजाम देने में सफल हो जाएं, कहना मुश्किल है।वहीं, घटना के बाद पुलिस अनुसंधान के नाम पर सिर्फ खाक छानने में लगी हुई है।

ताज़ा मामले क्षेत्र के सिसयंड कला गांव में बुधवार की रात 8 बजे का है जहां एक युवक को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया।  शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई है। घटना के बारे में जान गवा चुके मृतक के पुत्र शिवा ने बताया कि “रात को कुछ लोग मेरे घर पहुंचे और बताया कि गांव के प्राइमरी स्कूल के पास तुम्हारे पिता राजकुमार सिंह जमीन पर गिरे हुए हैं। उन्होंने मुझे वहां चलने को कहा। इसी दौरान उसे यह बताया गया कि इन्होंने ही तुम्हारे पिता के साथ मारपीट की है तथा तुम्हें भी वहां ले जाकर मारने की फिराक में हैं।”

शिवा के मुताबिक उसने वहाँ उनके साथ जाने से इंकार कर दिया। बाद में शिवा अपनी बुआ व अन्य परिजनों के साथ प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचा तथा वहां बुरी तरह से घायल अपने पिता को लेकर सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राजकुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई तथा शव का निरीक्षण करने के पश्चात परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों द्वारा गांव के ही दो युवकों पर राजकुमार सिंह की हत्या का आरोप लगाया जा रहा था। बता दें की इलाके में लागतार हो रही घटना से इलाके में दहशत का महोल है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago