बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र में मुर्गी फार्म पर सो रहे अधेड़ पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। इससे अधेड़ के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक भीमपुरा थाना क्षेत्र के लवाईपट्टी निवासी 55 वर्षीय चंद्रभान चौहान का मुर्गिफार्म और डेरा गांव से बाहर कुशहां मौजे में है। वह रात को भोजन करने के बाद अपने पुत्र के साथ डेरे पर ही सोते है। मंगलवार की वह अपने बेटे को लक्ष्मीपूजा में कार्यक्रम देखने के लिए भेजकर डेरे पर सोने चले गया।
इसी बीच अज्ञात लोगों ने उसके सिर व चेहरे को बुरी तरह कूच दिया है। रात को करीब 1 बजे के आसपास उसका पुत्र जब डेरे पर गया तो देखा तो वह अपने बिस्तर पर खून से लथपथ बुरी तरह से जख्मी हालत में बेहोश पड़ा था। सिर व चेहरा बुरी तरह कूचा गया था। उसके पेट को दबाने के बाद उसे हल्का सा होश आया और मुंह से ब्लड निकला जिसके बाद पुलिस को सूचना देते हुए इलाज के लिये मऊ ले गए। जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां पर स्थिति गंभीर बनी हुई है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…