Categories: बलिया

बलिया में पत्नी से वीडियो कॉल पर आत्महत्या की बात कहकर युवक ने सरयू में लगाई छलांग, 30 घंटे बाद शव बरामद

बलिया से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर आत्महत्या की बात कहकर भागलपुर पुल से सरयू नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हैरानी की बात ये है कि युवक की 15 दिन पहले ही शादी हुई थी और 4 दिन पहले ही मृतक की पत्नी मायके गई थी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रामपुर बेलौली के अलीपुर मर्यादपुर गांव के प्रिंस तिवारी ने 15 दिन पहले बलिया के भीमपुरा निवासी नेहा यादव से मंदिर में शादी की थी। चार दिन पहले नेहा अपने मायके चली गई थी। सोमवार को प्रिंस ससुराल गया और मंगलवार सुबह भागलपुर पुल पर पहुंचा। वहां से उसने पत्नी को वीडियो कॉल कर अपनी मंशा जाहिर की। उसके बाद बाइक, चाबी और मोबाइल पुल पर छोड़कर नदी में छलांग लगा दी। पत्नी से वीडियो कॉल पर आत्महत्या की बात कहने के बाद भागलपुर पुल से सरयू नदी में कूदकर जान दे दी। घटना के 30 घंटे की खोजबीन के बाद उनका शव तुर्तीपार रेलवे पुल के पास बरामद हुआ।

बताया जा रहा है कि प्रिंस के पिता की मृत्यु छह वर्ष पहले हो चुकी थी। वह अपनी पांच बहनों रागिनी, श्वेता, सुप्रिया, दीपिका और रितिका का इकलौता भाई और परिवार का एकमात्र सहारा था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची उनकी मां कंचन देवी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago