उत्तरप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बलिया के जिलाध्यक्ष के खिलाफ बीएसए ने सख्त एक्शन की तैयारी कर ली है। बीएसए ने अब जांच जिलाध्यक्ष के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। बीएसए की इस कार्यवाही के बाद हड़कंप मच गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बलिया के अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। विजय पाल सिंह पुत्र सालिक ग्राम सिंह निवासी खरौनी थाना बांसडीह ने मुख्य विकास अधिकारी बलिया को शिकायती पत्र देकर शिक्षक नेता जितेन्द्र सिंह
पर अवैध महंगाई भत्ता, वार्षिक वेतन वृद्धि, मध्याह्न भोजन योजना सहित नौ विंदुओ पर साक्ष्य प्रस्तुत कर भ्रष्टाचार एवं गबन करने का आरोप लगाया है। शिक्षक पर आरोपों की लंबी लिस्ट देखकर मुख्य विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया और बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया शिवनारायण सिंह ने तुरंत एक्शन लेते हुए 24 सितम्बर 2021 को खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया व रेवती की दो सदस्यीय जांच समिति गठित की है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…