बलिया- थाने के भूतिया कमरे का हुआ पर्दाफाश, 4 दशक बाद खुला कमरा

बलिया थाना परिसर में करीब 4 दशक पहले बने एक कमरे को अब खोला गया। तत्कालीन थानाध्यक्ष द्वारा स्वयं के बैठने के लिए यह गुंबद नुमा हवादार कमरा बनावाया था। लेकिन जानकार कहते हैं कि कमरे में बैठने के दूसरे दिन ही थानाध्यक्ष सस्पेंड हो गए तब से कोई पुलिसकर्मी उस कमरे में बैठने की हिम्मत नहीं जुटा सका। तरह तरह की बातें उस कमरे के बारे में होने लगी। पुलिसकर्मी उस कमरे को खोलने से खौफ खाते थे लेकिन हल्दी थानाध्यक्ष ने सभी अफवाहों से दूर हटकर पुलिस अधीक्षक से अनुमति लेकर उस कमरे को तोड़वा दिया।

कमरे से जुड़ी थी रहस्यमयी अफवाहें- इस कमरे को निर्माण 1981 में पूरा हुआ था। तत्कालीन थानाध्यक्ष ने उसे स्वयं बैठने के लिए बनवाया था लेकिन जब वह सस्पेंड हुए उसके बाद से ही कमरा बंद रखा जाने लगा। पुलिसकर्मियों में भी उस कमरे को लेकर भय का माहौल था। कार्यालय के सामने व हवादार होने के बावजूद कोई उसमें जाता नहीं था। कोई इसे भूतिया बताता औऱ कोई वहां जिन होने का दावा करता था।इसी बीच 2008 में थानाध्यक्ष के रुप अभय सिंह ने चार्ज लिया। उन्हें भी कमरे में कुछ अलग सा आभास हुआ। वह समस्या का समाधान मांगने किसी मौलवी से मिले और उन्हीं के कहने से वहां चादर चढ़ाई व मुर्गा छोड़ दिया, उनके बाद वाले थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में मुर्गा के बावत पुलिसकर्मियों से पूछा, जब पता चला कि मौलवी के कहने से छोड़ा मुर्गा छोड़ा गया है तो उसने एक मुर्गी छोड़ दिया। देखते ही देखते थाना परिसर में दर्जन भर मुर्गे हो गए। उसके बाद जो थानाध्यक्ष आये वे बारी-बारी सब मुर्गे खा गए।

लेकिन घटना के बाद भी पुलिसकर्मियों में डर का माहौल बढ़ता जा रहा था। तरह तरह ही अफवाहें सुनने में आ रही थी। लेकिन थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने उस गुंबद नुमा कमरा को जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया। थानाध्यक्ष आर.के. सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से अनुमति प्राप्त कर गुंबज को ध्वस्त करा दिया गया। खंडहर हो चुके गुंबदनुमा कमरे से थाना परिसर का प्रशासनिक भवन पूरी तरह से ढक गया था। जिससे सड़क से थाना कार्यालय दिखाई नहीं देता था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago