बलिया। वैक्सीनेशन सेंटर पर भीड़ से हालात बेकाबू, बेरूआरबारी में बुलानी पड़ी पुलिस, सुखपुरा में टीके को लेकर मारपीट

पूरे देश में कोरोना टीकाकरण जारी है। लेकिन समस्या यह है कि जितने लोग वैक्सीन लगवाना चाहते हैं उतनी वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों में होड़ मची है। लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर लंबी लंबी लाइनें लगा कर खड़े हैं ऐसे में जब वैक्सीन नहीं मिल पाती तो कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है। ताजा मामला बेरूूआरबारी का है जहां कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवाने आई लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई फिर नियंत्रण के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।

बेरूआरबारी में कोरोना से लड़ने बड़ी संख्या में लोग टीकाकरण करवाने पहुंच रहे हैं लेकिन इनमें से कुछ ही लोगों को वैक्सीन मिल पाती है। अन्य लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। सोमवार को भी पीएचसी बेरुआरबारी पर टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। 1120 लोगों को टीका लगा, फिर भी कई को वापस होना पड़ा। टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 9 से शुरु हुआ और एक बजे तक वैक्सीनेशन बंद हो गया।

पीएचसी पर 920 कोविशील्ड, 200 कोवैक्सीन उपलब्ध रही। कुल लगभग 1120 टीके लोगों को लगाए गए। लेकिन कई लोग बिना टीका लगवाए ही वापस लौट गए। सरकार के द्वारा जरुरत के हिसाब से टीके नहीं दिए जा रहे। जिसके चलते कभी-कभी वैक्सीनेशन सेंटर पर हाथापाई की नौबत तक आ जाती है। भीड़ के कारण टीकाकरण में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का दूर-दूर तक अता पता नहीं देखा गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धि रंजन ने बताया कि मुख्यालय से टीका कम मिलने की वजह से सारी परेशानियां हो रही हैं।

इधर बलिया के सुखपुरा में भी टीकाकरण को लेकर विवाद हो गया। यहां कोरोना वैक्सीन को लेकर जमकर विवाद हुआ। जिससे यहां वैक्सीन लगाने आए डॉक्टर को चोट आ गई। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि थाना सुखपुरा में कल शाम को एक गांव में कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। पहले वैक्सीन कौन लगवाएगा इसको लेकर विवाद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 लोगों की गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्यवाही की गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago