बलिया के उपेंद्र यादव वीरता मेडल से सम्मानित, जम्मू कश्मीर में आतंकी को मार गिराया था

बलिया। सुखपुरा क्षेत्र के लिए गौरव का पल है। ग्राम सोनबसा के निवासी उपेंद्र कुमार यादव को राष्ट्रपति ने वीरता मेडल से पुरुस्कृत किया है। उपेंद्र सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने 26 जुलाई 2018 को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के सोडलचक गांव में मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया था। उनकी वीरता को देखते हुए राष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित किया है। बता दे उपेंद्र कुमार ने 2018 में जिल आतंकवादी को मार गिराया था उस आंतकवादी से एके 47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ था। उपेंद्र ने सजग रहते हुए आंतकी को पकड़ा नहीं तो गोला बारूद से कोई अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता है।

उपेंद्र ने अपनी सूझबूझ से देश की रक्षा की। उनकी  इसी उपलब्धित पर उपेंद्र यादव को वीरता मेडल की घोषणा की गई थी। कोरोना संक्रमण के कारण 2019 में होने वाला समारोह स्थगित कर दिया गया था लेकिन कोरोना से स्थिति ठीक होने के बाद उनका सम्मान किया गया। 23 जुलाई को सीआरपीएफ कोलकाता जोन में एडीजी नितिन अग्रवाल ने उपेंद्र यादव को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त वीरता मेडल प्रदान किया। उन्हें को मेडल मिलने से पूरे गांव के साथ सुखपुरा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उपेंद्र के पिता सुपरवाइजर यादव बताते हैं कि बचपन से ही उपेंद्र में राष्ट्र सेवा का जुनून था और राष्ट्र सेवा के लिए ही वह सीआरपीएफ में भर्ती हुआ। अब उपेंद्र की सच्ची देशभक्ति और वीरता लोगों की प्रेरित करती हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago