बलिया- रिश्वतखोर लेखपाल गिरफ्तार, 15 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया

बलिया। भारत में सबसे तेजी से फैलती बीमारी का नाम भ्रष्टाचार है। आज कल हर विभागों में बड़े-बड़े घोटाले सामने आते हैं। अधिकारी रिश्वत लेने से ज़रा भी नहीं कतराते। ऐसे ही रिश्वतखोर लेखपाल पूरन सिंह को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। वाराणसी की एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तारी की।

आपको बता दे कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन के SSP राजीव कुमार मलहोत्रा रिश्वतखोर अधिकारी, कर्मचारी पर लगातार नज़र बनाए रखते हैं। उन्हीं के निर्देशन में आज एक और कामयाबी मिली। टीम ने कार्रवाई करते हुए लेखपाल पूरन सिंह को रंगे हाथों धरदबोचा। वहीं आज ही सुबह संतकबीरनगर के थाना घनघटा में तैनात सब इंस्पेक्टर राम मिलन की भी गिरफ्तार हुआ है।

बताया जा रहा है कि संतकबीरनगर में घूस लेते दारोगा राम मिलन को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दारोगा राम मिलन यादव धनघटा थाने में तैनात है। जिसे अपने आवास पर 10 हजार घूस लेते गोरखपुर की टीम ने गिरफ्तार किया।

फिलहाल दोनों ही मामलों में आगे की कार्रवाई जारी है। लेकिन एक बात तो साफ है कि जनपद में भ्रष्टाचार की जड़ें काफी गहराई तक पहुंच चुकी हैं। क्योंकि हर विभाग में बिना रिश्वत दिए कोई काम ही नहीं होता। ऐसे में टीम को लगातार अपनी कार्रवाई जारी रखनी चाहिए। ताकि जनपद की जनता को ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों से छुटकारा मिल सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago