लॉकडाउन में पुलिस कमाकर हुआ मालामाल, जानिएं कैसे!

– लॉकडाउन के दौरान एक माह में तीन करोड़ का काटा चालान, वसूले आठ लाख
– छह माह का रिकार्ड तोड़ते हुए पुलिस ने 9278 वाहनों के खिलाफ किया आनलाइन चालान की कार्रवाई
– पुलिस के आनलाइन चालान के चलते घरों से निकलने में भी सहम रहे वाहन चालक
बलिया: लॉकडाउन के दौरान पुलिस भी अपने काम में पूरी तरह से तत्पर दिखी. इस दौरान करीब एक माह के अंतराल में जहां आठ लाख शमन शुल्क वाहनों से वसूलने का काम किया. वहीं करीब तीन करोड़ रुपये का शुल्क भी काटा, जिले की पुलिस ने इस एक माह में 9278 वाहनों का चालान कर दिया. वहीं पुलिस ने कठोरता दिखाते हुए करीब 50 वाहनों को सीज कर दिया. लॉकडाउन में पुलिस के सख्त कार्रवाई का नतीजा रहा कि रहा कि थाना क्षेत्र के वाहन जांच होने वाले चिन्हित स्थानों की ओर से गुजरने के पहले लोग सौ बार सा सोच रहे थे.
नगर सहित जिले के महिला थाना समेत कुल 23 थाने कानून व्यवस्था का पालन कराने के लिए बनाया गया है. उन् थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्षों के माध्यम से पुलिस महकमे के आला अफसर कानून का राज पालन कराने के लिए समय-समय पर पुलिस के वायरलेस पर आदेश जारी किये जाते रहे हैं. ऐसे में पुलिस प्रशासन के अफसरों ने लॉकडाउन के दौरान वाहनों के अवैध संचालन को रोकने के लिए यह तरीका अपनाया था कि हम किसी भी सड़क पर निकलने वालों के साथ सख्ती नहीं बरतेंगे. बल्कि उसका आनलाइन चालान काटकर हम उसे नियम कानून में रहकर लॉकडाउन का पालन करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं. ऐसे में पूरे देश में जहां लॉकडाउन चल रहा है. वहीं पुलिस महकमे अफसरों के फरमान के मद्देनजर थानों की पुलिस अपने काम में सफल रही. वाहनों का चालान जितना छह माह में अभियान के तहत नहीं हो पाता था. उतना वाहन पुलिस ने करीब एक माह के भीतर चालान कर दिया. यातायात पुलिस के विभागीय  सूत्रों की मानें तो सभी थानों की पुलिस ने मिलकर इस एक माह के लॉकडाउन में करीब 9278 वाहनों का चालान कर दिया. जबिक पुलिस ने आठ लाख 47 सौ रुपये का शमन शुल्क भी वसूलने का काम किया है. इस दौरान जनपद के सभी थानों की पुलिस ने करीब 50 वाहनों को सीज भी कर दिया है. वहीं लॉकडाउन के दौरान बेवजह सड़कों पर आकर कानून की व्यवस्था तोड़ने वालों से करीब आठ करोड़ रुपये का आनलाइन चालान शुल्क भी काटा है. इससे जहां लॉकडाउन के दौरान किसी को बेवजह परेशान नहीं किया गया. वहीं लोगों को आनलाइन जुर्माना भरने के लिए जिला मुख्यालय भी आना पड़ रहा है. ऐसे में अब कोई चाहकर भी बाइक और चारपहिया वाहन से सड़क पर निकलने से पहले सौ बार सोचना पड़ रहा है.
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago