डीएम-एसपी ने बक्सर व गाजीपुर बॉर्डर का लिया जायजा, जानें क्या हुआ….

 

– थानाध्यक्ष नरहीं को दिया निर्देश, सख्ती से रोके रहें आवागमन

– वाहन पास की जांच पड़ताल के बाद ही किसी को जाने दें

बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बुधवार को बलिया-बक्सर बॉर्डर और बलिया-गाजीपुर बॉर्डर का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया कि किसी भी हालत में किसी भी व्यक्ति की आवाजाही नहीं होनी चाहिए। बॉर्डर पूरी तरह सील है, इसका ख्याल रहे। दोनों अधिकारियों ने बक्सर पुल के पास भ्रमण कर बिहार प्रांत के पुलिस के जवानों से भी कहा कि उधर से किसी व्यक्ति को बलिया की सीमा में नहीं आने दें और न ही किसी को जाने दें।

जिलाधिकारी ने नरहीं थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिया कि राशन लेकर जाने वाली गाड़ियों को भी बकायदा वाहन पास आदि की जांच पड़ताल करने के बाद ही जाने दें। बिहार से तो आवागमन एकदम नहीं होने पाए, यह सुनिश्चित कराएं। इसके बाद बलिया-गाजीपुर बॉर्डर पर भी दोनों अफसर गए। वहां बने बैरियर को हमेशा गिराकर रखने का निर्देश दिया। कहा कि वाहन पास लेकर जाने वाली गाड़ियों को ही जाने दें, लेकिन उससे पहले बकायदा जांच पड़ताल जरूर कर लें।

क्वारंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण

बॉर्डर पर भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी श्री शाही ने सिद्धेश्वरनाथ इंटर कॉलेज कोटवा नारायणपुर में बने क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां साफ-सफाई के सम्बंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सेंटर व्यवस्था ऐसी हो कि सोशल डिस्टेंस का अक्षरशः अनुपालन हो सके। किसी को कोई दिक्कत नहीं हो। उन्होंने सफाईकर्मियों को सुरक्षा के विभिन्न उपाय को अपनाते हुए काम करने की सलाह दी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago