छत की ढलाई करवाना जमीन कारोबारी को पड़ गया भारी, डीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश…..

बलिया. लॉक डाउन का उल्लंघन कर मजदूरों से छत की ढलाई करवाना एक जमीन कारोबारी को भारी पड़ गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम रूकवाने के साथ ही तीन की संख्या में मजदूरों को हिरासत में लिया. उधर मामले को संज्ञान में लेने के बाद जिलाधिकारी श्री हरि प्रताप शाही ने शहर कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. इस संबंध में शहर कोतवाल विपिन सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, कार्रवाई की जाएगी. उधर चर्चा है कि छत ढलाई का काम स्थानीय पुलिस को साठगांठ में लेकर कराया जा रहा था. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर चौकी अंतर्गत न्यू बहेरी मुहल्ले का है.
हुआ यूं कि शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर चौकी अंतर्गत न्यू बहेरी मुहल्ले में शहर के एक जानेमाने जमीन कारोबारी करीमुल्लाह कबाड़ी के मकान में छत ढलाई का कार्य चल रहा था. इसबीच बहेरी निवासी सेराजुद्दीन खान पुत्र मैनुद्दीन खान की नजर उक्त कार्य पर पड़ी, नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सेराजुद्दीन ने इसकी सूचना डायल 112 नंबर को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने काम रूकवाने के साथ मामले से स्थानीय चौकी इंचार्ज संजय उपाध्याय को अवगत कराया साथ ही हिरासत में लिए गए तीन मजदूरों को सुपुर्द कर दिया. उधर सेराजुद्दीन ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी श्री हरिप्रताप शाही से कर दी, मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने शहर कोतवाल को तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया. इस संबंध में शहर कोतवाल विपिन सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है, लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में सबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago