Categories: बलिया

बलिया में पुलिस पर हमला, दो पक्षों के बीच झगड़ा सुलझाने गए थे जवान

बलिया में दो लोगों के विवाद को सुलझाने गए पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने दो पुलिस वालों को लाठी-डंडों से पीट दिया। दोनों घायलों का उपचार अस्पताल में कराया गया।

जानकारी के मुताबिक घटना खरुआव गांव की है। जहां दो कांस्टेबल होली के दिन शांति व्यवस्था की ड्यूटी में गए थे। इस दौरान गांव में दो लोग आपस में लड़ने लगे। जब पुलिस समझाने गई तो एक पक्ष भाग गया, लेकिन दूसरे पक्ष का प्रदीप राजभर निवासी खरुआव पुलिस के जवानों से भिड़ गया।

इस दौरान शोर होने लगा, जहां दर्जनों लोग पहुंच गए और पुलिस पर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें दोनों जवान जख्मी हो गए। उनका पीएचसी नगरा में उपचार कराया गया। इस मामले में पुलिस ने कांस्टेबल संजय कुमार सिंह की तहरीर पर  सात नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शेष की तलाश जारी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago