Categories: बलिया

बलिया में 11 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, 3500 से ज्यादा युवाओं को मिल सकेगी नौकरी

बलियाः नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले में एक बार फिर रोजगार मेला लगने जा रहा है। इसमें बाहर की कई कंपनियां आ रही हैं, जो युवाओं को रोजगार देंगी।

बता दें कि शासन के निर्देशनुसार जिला सेवायोजन कार्यालय , राजकीय आई०टी०आई०, कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 11 मार्च को सत्यवती चिल्ड्रेन स्कूल, चौकिया मोड, बेलथरारोड के सामने खाली स्थान के प्रांगल में बृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।

इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की टेक्निकल और नॉन टेक्निकल क्षेत्र की कंपनियां आएंगी। जिसमें सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड, लाबा इण्टरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सन इण्डिया लिमिटेड, हैलडेक्स इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड, मुंजल सोवा प्राइवेट लिमिटेड, जय भारत मारूति, रेमसन्स इण्डस्ट्रीज, कैपरो इंजीनियरिंग, मिन्डा इण्डस्ट्रीज लिए एसिन आटोमोटीव प्राइवेट लिमिटेड, जीगा कारपोलस, लार्सन एण्ड टर्बो एल०एन०टी०, जी फोर एस सिक्योरिटी, रोहित हाइब्रीडस सीडस, क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण नवभारत फर्टिलाइजर्स, महामाया विकास गारमेंन्ट सहित लगभग 25 कम्पनिया प्रतिभाग कर रही है।

इन कम्पनियों द्वारा लगभग 3500 पदो पर भर्ती किया जाएगा। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी उम्र 18 से 40 है और तथा 8वीं 10वीं 12वी स्नातक आई०टी०आई० डिप्लोमा पास हैं, अपने समस्त बायोडाटा के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है। यह रोजगार मेला पूर्णतया निःशुल्क है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago