Categories: बलिया

बलिया में नगर निकाय चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए दिशा-निर्देश

बलिया में नगर निकाय चुनाव के संबंध में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों और प्रभारी अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों को समझ लें और उसका निर्वहन निष्ठा पूर्वक करें। जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन से लेकर मतगणना तक का कार्य सकुशल संपन्न होना चाहिए। इसमें किसी प्रकार का व्यवधान नही होना चाहिए। कहा कि किसी भी गलती के लिए निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित होगा।

उन्होंने निर्देश दिया कि आरओ और एआरओ की ड्यूटी जिनकी लगेगी, वह सबसे पहले अपना काम बखूबी जान लेंगे। प्रभारी अधिकारीयो को किसी प्रकार की कठिनाई होने पर निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करें। बहुत जल्दी निर्वाचन की घोषणा हो जाएगी। इसको ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी अपना कार्य कुशलता पूर्वक करें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago