Categories: बलिया

बलिया से लखनऊ के लिए राजधानी एक्सप्रेस बस का शुभारंभ, सफर होगा आसान

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राजधानी एक्सप्रेस बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बस बलिया से लखनऊ के बीच चलाई जाएगी। राजधानी एक्सप्रेस बलिया से सुबह 7 बजे चलेगी और दोपहर 3.15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से शाम 5 बजे चलकर रात 1.15 बजे बलिया आएगी। इस बस के शुभारंभ से अब बलिया वासियों का लखनऊ तक का सफर आसान हो जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने बीते चार मार्च को होली पर परिवहन निगम को 115 बसों का तोहफा दिया है। इनमें 76 राजधानी एक्सप्रेस और 39 सामान्य बसें शामिल है। शासन से बलिया जनपद को एक बस मिली है। इसे बलिया से लखनऊ चलाया जा रहा है। गुरुवार को फूल मालाओं से दुल्हन की तरह सजी बलिया-लखनऊ राजधानी एक्सप्रेस बस को प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रोडवेज बस स्टैंड में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यात्रियों को बसों का तोहफा दिया है। जल्द रोडवेज से जर्जर बसों का हटाकर बेहतर स्तर की बसों को लगाया जाएगा। राजधानी एक्सप्रेस के चलने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस मौके पर फोरमैन राकेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ लेखाकार महेश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, अरुण सिंह बंटू, अंकुर उपाध्याय, आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago