Uncategorized
शादी समारोह में फायरिंग करने के आरोप में उभांव पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया
बलिया में एक शादी समारोह में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें गुरुवार को सात मेहमान घायल हो गए थे।
“शादी समारोह में आयोजित एक नृत्य कार्यक्रम के दौरान, फरमाइशी गाने को लेकर कुछ लोगों ने अवैध असलहे से फायरिंग प्रारंभ कर दी गई। इस फायरिंग में गोली लगने से नौ लोग घायल हो गए थे ।
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की रात में उभांव थाना अंतर्गत उभांव गांव में मुन्ना राजभर के घर शादी थी। उस में बारात आई थी, जिसमें नाच हो रहा था, जिसमें दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान न सिर्फ ईंट पत्थर चले, बल्कि दबंगों ने कई राउंड फायरिंग भी किया। फायरिंग में 9 लोगों को लगे छर्रे लगे है।
आधा घंटे से अधिक समय तक चले उपद्रव की भनक तक नहीं लगी। पीड़ित परिवार ने 100 नंबर पर कॉल किया, लेकिन 100 नम्बर पुलिस भी पहुंचने में काफी देर कर दी।
घटना के दौरान सात लोग घायल हो गए हैं और उनका इलाज बलिया के में जिला अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने समारोह के दौरान जश्न मनाने वाली गोलीबारी में लिप्त लोगों के एक समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





