बलिया स्पेशल
VIDEO- बागी बलिया में पीएम मोदी ने ख़ुद को बताया ‘बागी’ !
लोकसभा चुनाव-2019 के आखिरी चरण में 19 मई को होने वाले मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को बलिया में भाजपा विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। भदोही के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त बलिया लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। बलिया के माल्देपुर मोड़ पर ग्राम हैबतपुर में आयोजित इस रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बलिया गुलामों के खिलाफ बागी हो हुआ तो मोदी गरीबी के खिलाफ बागी हो गया।
मोदी ने कहा कि बलिया जिस प्रकार गुलामी के खिलाफ बागी हुआ यह मोदी भी गरीबी से लड़ते-लड़ते बागी हो गया। मेरी भी जाति बागी है और गरीबी के खिलाफ बगावत की है। पीएम मोदी ने कहा कि बचपन में मैंने मां को धुएं से जूझते देखा है। टपकती छत के कारण लोगों को रात में जागते देखा है, गरीबी के कारण खेत बिकते देखा है, ढिबरी में पढ़ाई कितनी मुश्किल होती है देखा है। इन्हीं वजहों ने मुझे गरीबी के खिलाफ बगावत करना सिखाया है। इसी गरीबी को दूर करना है।
LIVE: बलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
LIVE: बलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Posted by Ballia Khabar बलिया ख़बर on Tuesday, May 14, 2019
जनसभा को संबोधित करने की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने भोजपुरी भाषा में करते हुए कहा कि बलिया और सलेमपुर लोकसभा सीट के रउवा सबके प्रणाम करत बानी।
शेरे बलिया चित्तू पांडे जी, वीर कुंवर सिंह जी के नमन करत बानी। यही धरती के सपूत युवा तुर्क उपाधि से सुशोभित स्वर्गीय चंद्रशेखर जी के नमन करत बानी और अपनी तरफ से श्रद्धांजलि देत बानी। यहां बलिया, सलेमपुर और पूर्वांचल के दूसरे हिस्सों से भी सभी लोग पधारे हैं।
सभी का अभिनंदन हैं। इससे पहले मई के महीने में ही मैं आपके बीच आया था। तब क्रांतिवीरों की धरती से गरीब बहनों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाली उज्जवला योजना शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से आज देश की 7 करोड़ से अधिक गरीब बहनों की रसोई में मुफ्त गैस कनेक्शन पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान को गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए बलिया बागी हुआ था। इसलिए देश की गरीब बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए यहीं से इस योजना की शुरुआत की गई। महामिलावट वाले सपा, बसपा, कांग्रेस यह सारे एक ही काम में जुट गए हैं। मोदी को गाली दो, गाली दो, गाली दो। ऐसा कोई दिन नहीं है जब मोदी के लिए उनके मुंह से गाली न निकलती हो। छह चरणों के चुनाव के बाद यह बौखलाहट है। हार की हताशा साफ-साफ दिख रही है लेकिन मैं इनकी गलियों को प्रसाद मानता हूं।
इनकी गालियों का जवाब मोदी को नहीं देना पड़ेगा बल्कि देश की जनता जनार्दन देगी। इसी हताशा में अब महामिलावटी लोग पूछ रहे हैं कि मोदी की जाति क्या है। साथियों यह बुआ और बबुआ दोनों मिलकर जितने साल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, उससे ज्यादा समय मैं गुजरात का सीएम रहा। मैंने अनेक चुनाव लड़े भी और लड़ाए भी हैं लेकिन कभी अपनी जाति का सहारा नहीं लिया। मैं पैदा भले ही अति पिछड़ी जाति में हुआ हूं लेकिन मेरा लक्ष्य हिंदुस्तान को दुनिया में अगड़ा बनाना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी योगी जी बता रहे थे कि मेरे दिमाग में जाति नहीं है, मेरे जेहन में जाति नहीं है। इसलिए गैस, गैस का चूल्हा, शौचालय और आवास भी जाति पूछ कर नहीं दिया। इसलिए जाति के नाम पर वोट भी नहीं मांग रहा हूं। ना देता हूं जाति के नाम पर, ना लेता हूं जाति के नाम पर।
मुझे तो अपने देश के लिए जीना है। इसलिए वोट भी देश के लिए मांगता हूं। मैं यह नहीं चाहता कि आपकी संतान आपकी तरह पिछड़ी हुई जिंदगी जीने के लिए मजबूर हो। मैं नहीं चाहता कि आपकी संतानों को विरासत में पिछड़ापन मिले। मैं नहीं चाहता कि आपके बच्चों को विरासत में गरीबी मिले। पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही इस स्थिति को मुझे बदलना है। इसलिए आपका आशीर्वाद चाहिए।
featured
बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले की बेल्थरारोड विधानसभा सीट पर भी संभावित उम्मीदवारों की दावेदारी सामने आने लगी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता एवं नगर पंचायत नगरा के प्रतिनिधि उमाशंकर राम ने आगामी विधानसभा चुनाव में बेल्थरारोड सीट से अपनी दावेदारी पेश करते हुए चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है।
उमाशंकर राम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में PDA की सरकार बनेगी। उन्होंने सपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के साथ जनता का समर्थन जुड़ रहा है।
स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा भी बना चर्चा का विषय
बेल्थरारोड विधानसभा से उमाशंकर राम की दावेदारी सामने आने के बाद स्थानीय और बाहरी उम्मीदवार को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। उमाशंकर राम इसी विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी को स्थानीय नेतृत्व और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है।
उन्होंने क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए पूर्व मंत्री स्व. अंचल जी के अधूरे सपनों को पूरा करने की इच्छा भी जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
सपा में दावेदारों के बीच बढ़ेगी राजनीतिक हलचल
बेल्थरारोड विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं की सक्रियता के बीच अब निगाहें पार्टी नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं। स्थानीय और बाहरी उम्मीदवार का मुद्दा भी टिकट चयन की चर्चा में अहम स्थान ले सकता है।
फिलहाल उमाशंकर राम ने अपनी दावेदारी सार्वजनिक कर बेल्थरारोड की सियासत में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी किस चेहरे पर भरोसा जताती है।
featured
तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया में प्रवास करेंगे। इस दौरान युवा चेतना की पूरी टीम जिले में सक्रिय रहेगी और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेगी। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान जिले में युवा चेतना के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों का जमावड़ा देखने को मिलेगा।
रोहित कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर लोगों के बीच संवाद होगा। इस दौरान वह अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे तथा विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात करेंगे।
युवा चेतना की टीम ने इस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की है। जिले के अलग-अलग हिस्सों में संगठन से जुड़े लोगों की सक्रियता रहेगी।
रोहित कुमार सिंह का यह तीन दिवसीय प्रवास संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सामाजिक कार्यक्रमों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहेगा।
बलिया
‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बलिया के कांग्रेस नेता अबुल फैज़ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जिले में संगठनात्मक समन्वय और महारैली की तैयारियों से जुड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के आह्वान पर आयोजित होने वाली इस महारैली के लिए पार्टी स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सक्रिय किया जा रहा है। अबुल फैज़ को मिली जिम्मेदारी के तहत जिले के कांग्रेसजनों से संपर्क स्थापित करने, संगठन के बीच तालमेल बनाने और महारैली में बलिया की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा।
अबुल फैज़ जिला कांग्रेस कमेटी, बलिया में वॉररूम प्रभारी के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। अब उन्हें अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जिला इंचार्ज का दायित्व मिलने के बाद महारैली की तैयारियों में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर अबुल फैज़ ने कहा कि वह संगठन की ओर से जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर महारैली में बलिया से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मतदान के अधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस महारैली के लिए जिले में संगठनात्मक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। अबुल फैज़ ने सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने की बात कही।
-
बलिया2 weeks ago‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी
-
featured5 days agoतीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
-
featured4 days agoबेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!
-
featured2 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान
-
फेफना2 hours agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी


