Categories: बलिया

बलिया के 47 गांवों में स्थापित होंगे प्लास्टिक बैंक

बलियाः वर्तमान समय में प्लास्टिक का कचरा एक बड़ी समस्या बन गया है। इससे निपटने के लिए सरकार ने गांवों में प्लास्टिक बैंक स्थापित करने का फैसला लिया है। इन बैंकों में प्लास्टिक का कूड़ा कचरा एकत्रित किया जाएगा और बाद में एकत्रित प्लास्टिक की रिसाइक्लिंग की जाएगी।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत उठाए जा रहे इस कदम के तहत पहले चरण में बलिया के 47 गांवों में प्लास्टिक बैंक स्थापित किए जाएंगे। प्लास्टिक बैंक को लेकर पंचायती राज विभाग ने रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। डीपीआरओ ने बताया कि यह कार्य चरणवार तरीके होने हैं। पहले चरण में जिले के 47 गांवों का चयन किया गया है। वर्तमान में 19 गांवों की कार्ययोजना मंडल कार्यालय को भेजी गई है और शेष 28 गांवों की कार्ययोजना बन रही है।

जिन गांवों में प्लास्टिक बैंक बनाए जाएंगे उसमें मुरलीछपरा ब्लॉक के इब्राहिमाबाद उपरवार व कोड़हरा नौबरार, बेरूआरबारी के सुखपुरा व वांसेराम, बैरिया के कोटवां, बेलहरी के हल्दी व बेलहरी, दुबहड़ के अखार, नगवा, घोड़हरा व जनाड़ी, सीयर के तुर्तीपार व फरसाटार तथा चिलकहर ब्लॉक के सिकरिया कला, गगरेजपुर, कुरेजी, अम्तहापुर, हसनपुर व पाह कुरेजी शामिल हैं।

बताया कि प्लास्टिक कचरे को रिसाइक्लिंग करने के लिए भी संयत्र लगाए जाएंगे। डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने बताया कि पहले चरण जिले के कुल 47 गांवों में प्लास्टिक बैंक लगाने की तैयारी है। 19 गांवों की कार्ययोजना मंडल को भेजी गई है और शेष 28 गांवों की कार्ययोजना तैयारी की जा रही है। शासन से हरी झंडी मिलने के कारण कार्ययोजना धरातल पर उतरेगी।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago