Categories: बलिया

बलियाः बकुल्हा रेलवे स्टेशन पर बनाया जाएगा रेलवे यार्ड, सांसद मस्त ने दी जानकारी

बलिया-छपरा रेलखंड के बकुल्हा रेलवे स्टेशन पर रेलवे यार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दोकटी स्थित आवास पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए रेलवे अधिकारी अक्टूबर में निरीक्षण करेंगे।
बता दें कि बकुल्हा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की लगभग 1200 एकड़ भूमि है. जिसे खाली कराया जाएगा। सांसद ने बताया कि एथनॉल उत्पादन की छोटी इकाइयां बलिया जनपद के विभिन्न स्थानों पर लगाने के बाबत सहकारिता मंत्री व कृषि मंत्री से आग्रह किया हूं। गन्ने के छिलके, मक्के की डंठल व अन्य कृषि उत्पादन के अपशिष्टों से एथनॉल का उत्पादन होगा। सब ठीक रहा तो इन परियोजनाओं को लेकर बाबत 11 अक्तूबर को सिताबदियारा में गृह मंत्री अमित शाह आधिकारिक घोषणा करेंगे।
सांसद ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी बातचीत की। उन्होंने अस्पताल परिसरों में कोविड अस्पताल के निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों में चल रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। वहीं जिला अस्पताल में चल रही चिकित्सकों की कमी को लेकर उन्होंने आश्वासन दिया कि पर्याप्त संख्या में चिकित्साधिकारियों की नियुक्ति अस्पतालों में की जाएगी। इके लिए स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया हैं।
इसके अलावा उन्होंने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राधामोहन सिंह, अमर शहीद कौशल कुमार सिंह, दहाड़ी धोबी, राम अनंत पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, रामनाथ पाठक सहित इस क्षेत्र के सभी सेनानियों की चित्र लगाया जाएगा। उन्होंने सेनानियों के परिजनों से सेनानी का फोटो उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago