बलियाः अब ऑनलाइन एप से दर्ज होगी पंचायत सहायकों की हाजिरी

बलियाः पंचायत भवन में कामकाज में नई-नई तकनीकों का प्रयोग किया जाने लगा है। अब एक और नई व्यवस्था शुरु की गई है। जिसमें तहत अब पंचायत सहायकों को अपनी हाजिरी ई-अटेंडेंस एप पर दर्ज करानी होगी। इसके लिए सुबह दस बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। यदि कोई पंचायत सहायक अनुपस्थित रहता है तो उसका मानदेय रोका जाएगा।

ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायकों को आय, जाति, मूल निवास प्रमाणपत्र ग्रामीणों को आसानी से जारी करने के लिए तैनात किया गया है। लेकिन अधिकारियों को आए दिन शिकायतें मिल रही थीं कि पंचायत सहायक नहीं बैठते हैं। इससे पंचायत भवन पर पहुंचने वाले लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। प्रमाण पत्र आदि बनवाने के लिए सहज जनसेवा केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।

इस पर पंचायती राज विभाग ने पंचायत सहायकों को हाजिरी दर्ज कराने के लिए ई-अटेंडेंस एप उनके मोबाइल में डाउनलोड कराया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब पंचायत सहायक समय पर कार्यालय पहुंचेंगे। डीपीआरओ यतेन्द्र सिंह ने कहा कि नई व्यवस्था का सौ फीसदी पालन कराया जाएगा, न करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago