Categories: बलिया

बलिया- JE और लाइनमैन पर राइफल तानने वाले कारोबारी का कोर्ट में सरेंडर

बलिया। विद्युत उपकेन्द्र नगरा के JE तारकेश्वर यादव और लाइनमैन के साथ दबंगई करने वाले अमरेन्द्र ने पुलिस को चकमा देकर CJM कोर्ट में सरेंडर किया। आरोपित कारोबारी ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर राइफल तानी थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में थी।

गौरतलब है कि बिजली विभाग के जेई तारकेश्वर यादव और संविदा पर तैनात लाइनमैन शैलेंद्र यादव के साथ चेकिंग करने गये थे।इस दौरान नगरा निवासी आभूषण कारोबारी अमरेंद्र बाबू उर्फ बबलू से 20 हजार बकाया जमा करने के लिए कहा। लेकिन अमरेंद्र ने मना कर दिया। इसके बाद लाइनमैन बिजली काटने के लिए खम्भे पर चढ़ा तो बबलू लाइसेंसी राइफल लेकर आया और निशाना लगाते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। बीच-बचाव करने पर जेई के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

जिसका वीडियो वायरल होने के साथ ही प्रशासनिक गलियारे में हड़कम्प मच गया। थानाध्यक्ष नगरा देवेन्द्र नाथ दूबे ने तहरीर के आधार पर अमरेंद्र बाबू उर्फ बबलू के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच सरकारी कार्य में बाधा डालने का न सिर्फ मुकदमा दर्ज किया, बल्कि आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास भी शुरू कर दिया। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए अमरेंद्र बाबू उर्फ बबलू ने बुधवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago