बलिया के गीतकार डॉ सागर एक और गाना हुआ फेमस, ‘बंबई में का बा’ से हुए थे मशहूर

बलियाः  ‘बंबई में का बा’ गाने के मशहूर गीतकार डॉक्टर सागर ने एक बार फिर अपने गाने से धूम मचा दिया है। महारानी 2 के गाने के बाद उनकी काफी तारीफें हो रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गीतकार डॉक्टर सागर बलिया से ताल्लुक रखते हैं। उनका बचपन ककरी गांव में बीता है।

गीतकार की जिंदगी की शुरुआती दौर में उनको काफी कठिन संघर्ष करना पड़ा। उनका बचपन गरीबी और मुश्किलों में बीता। लेकिन उन्होंने अपनी लगन और मेहनत के बल पर आज यह मुकाम हासिल किया। आज उनकी पहचान पूरे देशभर में है। उन्होंने बॉलीवुड डायरीज़”, “अनारकली ऑफ आरा”, “मैं और चार्ल्स”, “सेटर्स”, आदि, जैसी फिल्मों में बड़े ही मधुर गीत लिखे हैं। साथ ही अनुभव सिन्हा, सुभाष कपूर, नीरज पांडे, इलैयाराजा, सलीम-सुलेमान, अनुराग सैकिया, विपिन पटवा, रोहित शर्मा, बृजेश पंडित, अरिजीत सिंह, जुबिन नौटियाल, राहत फ़तेह अली ख़ान, कैलाश खेर जैसी हस्तियों के साथ काम किया है।

सागर जेएनयू से पढ़े हैं। उन्होंने पीएचडी की है। उन्हें बीबीसी ने टॉप टेन गीतकारों की लिस्ट में शामिल किया था। उनके गीत बंबई में का बा ने सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचाया। बंबई में का बा’ में प्रसिद्ध कलाकार मनोज बाजपेई ने अभिनय किया है और  बॉलीवुड के जानेमाने डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने इस गीत का निर्देशन किया है। इस रैप को यू ट्यूब पर पिछले एक साल में एक करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा है। उनका एक और प्रसिद्ध गाना है ‘सहमी है धड़कन’ जिसे आवाज़ दी है आतिफ़ असलम ने। अब महारानी के गीत से वह दोबारा चर्चाओं में हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago