बलिया नगरा क्षेत्र के विशुनपुरा चट्टी के पास तुर्तीपार मुख्य नहर पर बनी पुलिया पूरी तरह टूट चुकी है। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा समस्या स्कूली बच्चों को होती हैं। पुलिया के बगल में नहर पर एक विद्युत पोल रखा हुआ है। इस पोल पर चलकर बच्चे स्कूल जाते हैं।
पोल के नीचे नहर पानी से लबालब है। ऐसे में छात्र अपनी जान जोखिम में डालकर पतले पोल के सहारे इस पार से उस पार जा रहे हैं। यह पुलिया ढेकवारी किशोरगंज मार्ग को जोड़ती है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बीते तीन महीने से पुलिया टूटी है। लेकिन फिर भी इसका निर्माण नहीं हुआ।
आरोप है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। किसी दिन हादसा हो जाएगा उसके बाद ही प्रशासन चेतेगा भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक ने इस बावत सिचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता से वार्ता कर जल्द से पुलिया बनाने की मांग की है। जिला संयोजक ने बताया कि अधीक्षण अभियंता चंद्रबहादुर का कहना है कि ठीकेदार के बालू को सहतवार पुलिस ने सीज कर दिया है। इसी लिये पुलिया के निर्माण में बिलंब हो रहा है। इस बावत जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। पुलिया का शीघ्र ही निर्माण कराया जायेगा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…