Categories: बलिया

बलिया- 13 साल की दलित किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र में 13 साल की दलित किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के गांव में ही रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। वहीं परिजनों की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले को लेकर पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान ने बताया कि 11 सितंबर की शाम बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की दलित किशोरी के साथ उसके गांव के ही रहने वाले तूफानी यादव (22) ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। किशोरी के भाई की तहरीर पर बुधवार को तूफानी यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार- साथ ही बताया कि पुलिस ने किशोरी की चिकित्सकीय जांच करवाई है और आरोपी तूफानी को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago