बलिया
मणि मंजरी राय- आखिरी बार तहसीलदार से हुई थी बात, कई राजों से जल्द उठ सकता है पर्दा
बलिया डेस्क: पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय के कथित आत्म हत्या मामले में पुलिस के हाथ बीते 9 दिन बाद भी खाली है। लेकिन मणि मंजरी राय आत्म हत्या मामले से जुड़ी उनकी मोबाइल कॉल डिलेट बेहद अहम साबित हो सकती है। फिलहाल पुलिस की जां च परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों के साथ ही कॉल डिटेल्स पर आगे बढ़ रही है। पुलिस की मानें तो पीसीएस अधिकारी की फोन कॉल से कुछ खास जानकारी हासिल हुई है।
तहसीलदार ने पड़ोसियों को किया था फोन- दरअसल, पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय ने आखिरी फोन कॉल नायब तहसीलदार रजत सिंह की थी। पुलिस की मानें तो इन दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। इस मामले में पुलिस सबसे महत्वपूर्ण बयान उन्हीं का मान रही है। क्योंकि, इसी बातचीत के बाद उन्होंने मणि मंजरी के पड़ोसियों को यह कहते हुए फोन किया था कि जल्दी जाइए, उसे बचा लिजिए, वह बहुत तनाव में है और कुछ कर जाएगी। हालांकि पड़ोसियों के पहुंचने से पहले ही मणि मंजरी फांसी पर लटक चुकी थी।
बयान दर्ज करने के लिए पुलिस ने बुलाया सभी को बता दें, पुलिस ने इस मामले में मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता, कंप्यूटर बाबू अखिलेश व बड़े बाबू विनोद सिंह के घर पर भी नोटिस चिपकाया है। जिसमें कहा गया है कि आप लोग 14 जुलाई को कोतवाली बलिया में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराएं। इस बीच यह भी सूचना है कि सोमवार की देररात मणि मंजरी के परिवार के लोग भी अपना बयान दर्ज करा सकते हैं।
तीन बिंदुओं पर चल रही है जांच- शहर कोतवाल विपिन सिंह के अनुसार मामले की जांच तीन बिंदुओं पर चल रही है। मामले के सभी पहलुओं को देखते हुए अभी सबके बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। सोमवार की रात में बयान दर्ज कराने के लिए मणि मंजरी के परिवार के लोगों को बुलाया गया है। मंगलवार को बयान दर्ज कराने के लिए नायब तहसीलदार रजत सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता, बाबू अखिलेश व विनोद सिंह को नोटिस भेजा गया है। कोतवाल बताते हैं कि मामला काफी सेंसटिव होने के कारण जांच में पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
कमरे में पंखे से लटकता मिला था अधिकारी का श व- दरअसल, छह जुलाई को बलिया के मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी का शव उनके कमरे में पंखे से लटकता मिला था। मौके से मिले सुसाइड नोट में अधिकारी ने खुद को रणनीति के तहत फंसाए जाने की बात लिखी थी। अधिकारी के पिता जयठाकुर राय ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में क्रांगेस महासचिव प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई नेताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


