Connect with us

बलिया

70 करोड़ की लागत से संवरेगा बलिया, पार्कों और सड़कों की मरम्मत होगी, नई सड़कें भी बनेंगी

Published

on

पूर्वी छोर पर बसे बलिया की तस्वीर बदलने वाली है। 70 करोड़ की लागत से अब शहर को संवारा जाएगा। खराब हो चुकी सड़कों की मरम्मत की जाएगी, पार्कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अलावा 16 नई सड़के बनाई जाएंगी।

शहर के मेकओवर के दौरान सबसे पहली प्राथमिकता गड्ढा मुक्त सड़क रहेगी। गली-मोहल्लों की जर्जर सड़कों को ठीक कराया जाएगा। इसके अलावा 72 कंक्रीट नालों का निर्माण होगा। 16 नई सड़कें बनेंगी। 83 इंटरलॉकिंग और कवर्ड नालियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा शहर के पार्कों को सूरत भी संवारी जाएगी।

जिले के पांच पार्कों का जीर्णोद्धार होगा। इसमें शहीद पार्क भी शामिल हैं। यहां लाइटिंग, झूले की व्यवस्था की जाएगी व अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। ताकि लोग पार्क में एन्ज़ॉय कर सकें। यह पूरा काम 70 करोड़ की लागत से किया जाएगा। नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव की ओर से प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति भी मिली है, बजट आवंटन के बाद काम शुरू होगा। इस सम्बंध में नपा के ईओ डीके विश्वकर्मा का कहना है कि प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धन आवंटन के बाद काम शुरु हो जायेगा।

नपा की प्लानिंग के मुताबिक 4.09 करोड़ की लागत से माल गोदाम रोड से शनिचरी देवी मंदिर तक हाट मक्सि प्लांट से सड़क निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा बलिया रेलवे स्टेशन से आंख अस्पताल तक, महावीर घाट से मदम चौराहा बंधा तक सड़क निर्माण होगा। वहीं चौक स्थित शहीद पार्क सौंदर्यीकरण, लाइट और झूला सेट का निर्माण, व शहीद पार्क से फ्लाईओवर तक मार्ग चौड़ीकरण होगा। हरपुर में तीन और कोषागार कार्यालय परिसर में पार्क का सुंदरीकरण कार्य होगा।

70 करोड़ में से सबसे ज्यादा 27.50 करोड़ रुपए से ढक्कन समेत सीसी नाला निर्माण किया जाएगा। 24.88 करोड़ से हॉट मिक्स प्लांट से 16 सड़कों का निर्माण होगा। इसके अलावा 13.75 करोड़ से इंटरलॉकिंग और कवर्ड नालियां बनेगी, 3.95 करोड़ की लागत से पांच पार्कों का निर्माण व सुंदरीकरण होगा।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!