बलिया स्पेशल
बलिया के असगर को ओवैसी की पार्टी ने सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी, DM से की सुरक्षा की मांग
बलिया डेस्क– हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के विस्तार की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और अब उनकी पार्टी की लोकप्रियता देश भर में बढती जा रही है. हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी ने जहाँ अच्छा प्रदर्शन किया, वहीँ दूसरी तरफ बिहार उपचुनाव में भी पार्टी ने अपना खाता खोलकर क्षेत्रीय दलों को बेचैन कर दिया है.
वहीँ इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि मुस्लिम युवाओं के बीच पार्टी अपनी पैठ बनाने में कामयाब होती दिख रही है. बहरहाल, आने वाले दिनों में यूपी में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन अपनी जगह तलाश पाएगी या नहीं, यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा लेकिन बलिया में पार्टी काफी सक्रीय होती दिख रही है और इस बीच खबर यह है कि मोहम्मद असगर अली को पार्टी ने बलिया का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है.
इसे लेकर पार्टी के यूपी अध्यक्ष शौकत अली की तरफ से लेटर जारी किया गया है. मोहम्मद असगर अली को मिली ज़िम्मेदारी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं और अपने नए जिलाध्यक्ष को बधाई दे रहे हैं. वहीँ जिलाध्यक्ष बनने के बाद मोहम्मद असगर अली का बलिया आगमन आज यानी कि आठ तारिख को हो रहा है. वह दरभंगा एक्सप्रेस से करीब साढ़े पांच बजे बलिया पहुँच रहे हैं.
ऐसे में उन्होंने जिलाधिकारी को ख़त लिखकर सुरक्षा की मांग की है. जिलाधिकारी को लिखे अपने ख़त में मोहम्मद असगर अली ने कहा है कि उनके बलिया आगमन पर पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर आ रहे हैं. ऐसे में उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. हालाँकि प्रशासन की तरफ से इसका क्या जवाब और इंतज़ाम किया गया है. फिल हाल इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है .
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


