बलिया स्पेशल
ओमप्रकाश राजभर ने किया सनसनीखेज दावा, 21 तारीख को दंगा करा सकती है भाजपा
बलिया। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बलिया जनपद के घोघा चट्टी पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए अमेरिकी खुफिया एजेंसी का हवाला देते हुए दावा किया कि बीजेपी 21 तारीख को दंगा करा सकती है।
अयोध्या और कुम्भ में बाबाओं के चीलम पीने पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि जब गांजा पर प्रतिबंध है तो बाबाओं तक गांजा कैसे पहुंच रहा है? वहीं राम मंदिर निर्माण में सहयोग की शर्त रखते हुए कहा कि राम मंदिर बनना चाहिए पर मंदिर का पुजारी सभी जातियों के आबादी के हिसाब से बने तब मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा की योगी मंत्रीमंडल प्रयाग में अपने पाप धुलने गया था।
ये जांच का विषय है उसमें कितने पापी हैं। कहा कि पिछली सरकार ने कुम्भ के लिए 900 करोड़ खर्च किये पर इस सरकार ने अपने फायदे के लिए 5000 हजार करोड़ खर्च कर दिए जबकि इसमें से 3000 हज़ार करोड़ गरीबों के आवास और पेंशन में दिए जा सकते थे।
देश के साधू-संतों और बाबाओं पर तंज कस्ते हुए कहा की सर्वे आफ इंडिया की रिपोर्ट है की विश्नाथ मंदिर जैसे देश में कुल 9 लाख मंदिर हैं जिसमें 10 लाख से 20 लाख का चढ़ावा आता है जिसे अयोध्या में बैठे लाल-लाल साधू आपकी कमाई खाते है।
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा की एक गरीब अगर एक पुड़िया गांजा खरीद ले तो दरोगा सिपाही उसका चालान कर देंगे पर मुख्यमंत्री के सामने साधू चिलम काला कर देते हैं। संगम पर बैठे साधू चिलम पीकर प्रयाग के आसमान में धुआं भर रहे हैं।
जब गांजा पर पाबंदी लगी है तो बाबाओं के पास गांजा कहां से आ रहा है। मुख्यमंत्री बताएं? राम मंदिर पर जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण में वो तभी सहयोग करेंगे जब मंदिर का पुजारी हर जाति का बेटा आबादी के हिसाब से बनाया जाएगा। साधू-संतों और बाबाओं का मजाक उड़ाते हुए कहा कि आप भी पुजारी बन जाओगे तो तुम्हारा गाल भी लाल हो जाएगा।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


