बलिया
अब इस एप्प के जरिए जानिए बलिया में बाढ़ राहत कार्य की प्रगित रिपोर्ट…..

बलिया डेस्क. बलिया में बाढ़ राहत के लिए स्वीकृत 11प्रोजेक्ट के कार्यों की प्रगति व नियमित जानकारी जनसामान्य को देने के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा एक app बलिया फ्लड प्रोजेक्ट के नाम से तैयार किया गया है जिस पर प्रत्येक प्रोजेक्ट में चल रहे कार्यों कि सप्ताह में दो बार मदवार प्रगति विवरण तथा फोटोग्राफ बाढ़ खंड के संबंधित सहायक अभियंता अवर अभियंता द्वारा डाउनलोड किया जाएगा ।पोर्टल के लिए एक लिंक दिया जा रहा है जिसके माध्यम से सभी सम्मानित जनप्रतिनिधि संबंधित अधिकारीगण व जनसामान्य इन बचाव कार्यों की नियमित प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।To view the data in the app use the link
http:// balliafloodcontrol.info/data/













बलिया
कोलकाता में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का भव्य आयोजन, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के सान्निध्य में 4 से 6 मई तक होगा महाअनुष्ठान

कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित बिनानी भवन में आगामी 4 से 6 मई तक आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक आस्था से परिपूर्ण श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष आयोजन देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी के सान्निध्य में संपन्न होगा।
यह महायज्ञ राष्ट्र की प्रगति, विश्व शांति और लोक कल्याण की भावना से प्रेरित है। आयोजन में भाग लेने हेतु वाराणसी से अनेक विद्वान पुरोहितों का आगमन हो रहा है, जो पूर्ण वैदिक विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराएंगे।
महायज्ञ के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति अपेक्षित है। इस अनुष्ठान में श्री ललिता सहस्रनाम का एक करोड़ बार पाठ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में सुहासिनी महिलाएं और श्रद्धालु भाग लेंगे। कुमकुम के माध्यम से देवी भगवती की अर्चना की जाएगी।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी इससे पूर्व यह विशेष महायज्ञ नई दिल्ली, वाराणसी, प्रयागराज, गुवाहाटी, मुंबई, चेन्नई, कांचीपुरम, हैदराबाद और इंदौर सहित देश के विभिन्न प्रमुख शहरों में सफलता पूर्वक आयोजित कर चुके हैं। कोलकाता में यह आयोजन स्वामीजी के मार्गदर्शन में दूसरी बार संपन्न होने जा रहा है।
माता ललिता को समर्पित यह महायज्ञ न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश लेकर आता है।
featured
बलिया में लू की स्थिति, अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा

उत्तर प्रदेश में पिछले सप्ताह झुलसाने वाली गर्मी के बाद अब लू की तीव्रता में थोड़ी कमी आई है। कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक, यानी 27.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
अगले 24 घंटे के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा या आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया, बहराइच, सुल्तानपुर और गाज़ीपुर में लू जैसी स्थितियाँ बनी रहीं। रविवार को बलिया में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुज़फ्फरनगर में 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बलिया
बलिया के चंदायर में भीषण आग से उजड़े परिवारों को मिला मनोज और विनोद राजभर का सहारा

सिकंदरपुर तहसील के चंदायर गांव में 23 अप्रैल की रात को अचानक लगी आग ने दर्जनों परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। आगजनी की इस भयावह घटना में एक दर्जन से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं, वहीं करीब 18 बकरियों की भी जलकर मौत हो गई। आग की लपटों ने लोगों के घरों के साथ उनकी रोज़मर्रा की जरूरतों का सामान—खाद्यान्न, कपड़े, बर्तन और अन्य जीवनोपयोगी वस्तुएं भी निगल लीं।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने पीड़ितों को सरकारी सहायता का भरोसा जरूर दिया, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि केवल फोटो खिंचवाकर लौट गए—जमीनी मदद कोई नहीं कर पाया।
ऐसे में जब मनोज और विनोद राजभर को जब इस दुखद हादसे की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत राहत कार्य की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली। मनोज और विनोद दोनों गांव पहुंचे और करीब दो दर्जन पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री, कपड़े, बिस्तर, मच्छरदानी और आर्थिक सहायता प्रदान की।
राहत सामग्री प्राप्त करने वालों में वीर बहादुर राजभर, विक्रम, सुरेंद्र राजभर, महेश, टुनटुन, कमलेश, हरख यादव, पंकज, गुड्डू राजभर, बिगल, श्यामजी, रामजी, राम प्रवेश, वीरेंद्र, बद्री राजभर, लाल राजभर, श्री भगवान, रामसूरत और अमर राजभर जैसे परिवार शामिल रहे।
मनोज और विनोद की इस मदद से पीड़ितों के चेहरों पर आशा की रौशनी झलकने लगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जब तक ये परिवार सामान्य जीवन में वापस नहीं लौटते, तब तक उनकी ओर से हरसंभव मदद जारी रहेगी। ग्रामीणों ने मनोज और विनोद राजभर के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
-
featured2 weeks ago
बलिया में 60 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से मारकर हत्या!
-
बलिया2 weeks ago
बलिया में 373 पुलिसकर्मियों का तबादला, यहां देखिए लिस्ट
-
बलिया1 week ago
बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत
-
featured2 weeks ago
बलिया के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने यूपी स्टेट प्रतियोगिता में बटोरी चमक, 11 पदक जीते
-
बलिया2 weeks ago
बलिया में लेखपालों का बड़ा फेरबदल, आठ साल से एक ही जगह जमे कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर
-
बलिया2 weeks ago
बलिया एसिड अटैक केस में बड़ा फैसला, दोषी को 10 साल की कैद और 25 हजार का अर्थदंड
-
बलिया2 weeks ago
बलियावासियों के लिए खुशख़बरी, मुंबई से छपरा के बीच चलेगी समर स्पेशन ट्रेन
-
बलिया1 week ago
बलिया में नगर पालिका विस्तार के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन