Connect with us

बलिया स्पेशल

अब बीएससी, कामर्स की पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा जिला मुख्यालय…..

Published

on

बैरिया. द्वाबा के मालवीय स्व.मैनेजर सिंह के शिष्य बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह भी अपने गुरु के पद चिह्न पर चलते हुए वैश्विक महामारी में भी विकास की आधारशिला रखकर अपने विधानसभा के विकास के लिए तत्पर रह रहे हैं. इस दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बैरिया विधान सभा का सर्वांगीण विकास व यहां के आम लोगों के चेहरे पर खुशहाली ही मेरे राजनैतिक जीवन का उद्देश्य है. इसके लिए पिछले तीन सालों से लगातार प्रयास कर रहा हूं. ईश्वर की कृपा और आप सभी के सहयोग व समर्थन के चलते मुझे लगातार सफलता भी मिल रही है. इसी का सार्थक परिणाम है कि लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कार्य पूर्व सांसद स्व.राधा मोहन सिंह व स्व. डॉ.बलदेव उपाध्याय की धरती पर होने जा रहा है. यह हम सभी के लिए गर्व की बात है. आज का दिन इन लोगों के लिए ऐसे कार्यों को कराकर इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत इस महाविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई होगी. उसके बाद आने वाले दिनों में कामर्स व कला वर्ग की पढ़ाई के लिये इस क्षेत्र के बच्चों को जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा.
उक्त बातें अपने संक्षिप्त संबोधन में विधायक सुरेंद्र सिंह रविवार को सोनबरसा में अवस्थित जीजीआईसी के बगल में राजकीय महाविद्यालय के भूमि पूजन के उपरांत के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि साइकिल पर चलने वाले इस अध्यापक को बैरिया की जनता ने उस समय विधायक बनाया, जब विरोधी पार्टी के बाहुबली व धनबलि चुनाव मैदान में थे. बैरिया विधान सभा का इस ऋण को चुकाने के लिए दिनरात प्रयास में लगा हूं. विधायक ने कहा कि दुबारा मैं विधायक बनूं या न बनू यह मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं है, महत्वपूर्ण हैं यहां की जनता की सेवा और इसके लिए लगातार भ्रष्टाचारियों, बेईमानों व अत्याचारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहूंगा. उन्होंने बैरिया के एसडीएम पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लॉकडाउन के उपरांत इस संदंर्भ में मैं विधिवत विचार विमर्श कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी. श्री सिंह ने कहा कि गंगा की धारा मोड़ने के लिए मुख्यमंत्री जी ने 100 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं.इसकी सूचना सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने मेरे मोबाइल फोन पर दी है.अब गंगापुर,सुघरछरा,दुबेछपरा सहित द्वाबा में गंगा से हो रहे कटान से स्थाई निदान मिल जाने की उम्मीद है.
जल्द बनेगा पालिटेक्निक कालेज
विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि जल्द ही दयाछपरा में पालिटेक्निक कालेज व नौरंगा में राजकीय इंटर कालेज के लिए भूमि पूजन किया जाएगा. इसके लिए भी धन स्वीकृत हो चुका है. क्षेत्र की 80 प्रतिशत सड़कों को मैंने गड्ढामुक्त करा दिया है.शेष इस साल हो जाएगा.भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने इस कार्य के लिए विधायक के प्रयास को सराहा.वहीं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह,मंटू बिंद जिला उपाध्यक्ष विजय बहादर सिंह, वीरेंद्र शर्मा,तारकेश्वर गोड़,परशुराम सिंह,वीरेद्र यादव,राजेन्द्र सिंह,अमित सिंह,राधेश्याम पांडेय,डब्लू सिंह सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया.कार्यक्रम का संचालन हरिकंचन सिंह व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह ने किया.
इनसेट….
18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा महाविद्यालय
कार्यक्रम में मौजूद निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक राजीव सिंह ने बताया कि यह राजकीय महाविद्यालय 18 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा. कार्यक्रम में सहायक अभियंता ललन यादव, अवर अभियंता विनोद यादव, बीएस राय, व गोविंद कुमार भी मौजूद थे.जिन्होंने बताया कि यह महाविद्यालय चार मंजिला होगा,जिसमें 25 कमरे होंगे.क्लास रूम के अलावा प्रयोगशालाएं, शौचालय, संग्रहालय आदि भी महाविद्यालय में बनेंगे.
इनसेट….
सांसद का न रहना बना चर्चा का विषय
इस कार्यक्रम में सासंद विरेन्द्र सिंह मस्त का अपने क्षेत्र में रहने के बावजूद नहीं आना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं और स्थानीय लोगों ने भाजपा की आपसी विवाद व वर्चस्व की लड़ाई का मुख्य कारण पर चर्चा कर रहे थे.

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

Published

on

बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।

तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।

युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।

इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।

Continue Reading

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!