नौकरी
यूपी- इस विभाग में निकली 3000 से ज्यादा भर्तियां, जल्द करें आवेदन
NRHM UP Recruitment 2018: नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनएचएम), उत्तर प्रदेश में विभिन्न पदों पर 2000 से ज्यादा भर्तियां निकाली हैं। इन पदों में ब्लॉक मैनेजर, पाथोलॉजिस्ट, डेंटल सर्जन, न्यूट्रीशनिस्ट, साइकोलॉजिस्ट, नर्स, सोशल वर्कर, काउंसलर, अकाउंटेंट आदि शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई है। इन पदों पर चयन के लिए एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
कुल पद: 2390
पद एवं रिक्तियां
ब्लॉक अकाउंट मैनेजर: 57
ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर: 4
ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर: 55
ब्लड बैंक सर्विस: 4
पाथोलॉजिस्ट: 5
न्यूट्रीशनिस्ट/फीडिंग डेमोस्ट्रेटर: 6
डेंटर सर्जन: 22
आयुष एमओ: 71
केस रजिस्ट्री असिस्टेंट : 13
क्लिकनिकल साइकोलॉजिस्ट : 1
कंसल्टेंट साइकोलॉजिस्ट : 7
मॉनिटरिंग एंड इवेल्यूएशन ऑफिसर : 12
साइकेट्रिक नर्स: 2
साइकेट्रिक सोशल वर्कर: 4
वार्ड असिस्टेंट/ओर्डर्ली : 3
डेंटल असिस्टेंट : 4
डेंटर हायजीनिस्ट : 4
डेंटल सर्जन : 3
ई डोनेशन काउंसिलर : 1
ई सर्जन: 4
ओप्थेल्मिक असिस्टेंट: 1
जिला प्रोग्राम कॉर्डिनेटर : 54
एपिडमिलॉजिस्ट/ जिला कार्यक्रम अधिकारी: 46
फाइनेंस-कम-लॉजिस्टिक सलाहकार: 26
जनरल फिजिशियन – सीसीयू कॉर्डियोलॉजिस्ट : 4
फिजियोथेरेपिस्ट: 20
काउंसलर: 85
जनरल फिजिशियन- 67
कंसलटेंट मेडिसिन : 48
फिजियोथेरेपिस्ट: 14
रिहेबिलिएशन वर्कर: 29
मल्टी टास्क वर्कर : 6
पेलेटिव केयर फिजिशियन : 7
ऑडियोलॉजिस्ट : 19
ऑडियोमेट्रिक असिस्टेंट : 12
ईएनटी सर्जन: 1
श्रवण संबंधी समस्याओं से ग्रस्त बच्चों के लिए प्रशिक्षक: 14
जिला कंसल्टेंट : 42
साइकोलॉजिस्ट/काउंसलर : 35
सोशल वर्कर – : 35
केयर रजिस्ट्री असिस्टेंट : 30
क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट : 30
कम्युनिटी लेवल साइकोलॉजिस्ट: 300
कम्युनिटी नर्स : 30
कंसलटेंट साइकेट्ररिस्ट: 30
मॉनिटरिंग एं इवेल्यूएशन ऑफिसर – : 30
साइकेट्ररिस्ट नर्स : 30
साइकेट्ररिस्ट सोशल वर्कर – : 30
वार्ड असिस्टेंट – : 30
डाटा मैनेजर : 1
मेडिकल ऑफिसर : 58
स्टेट कंसल्टेंट (AES/JE): 1
जिला डाटा मैनेजर – : 5
एपिडिमियोलॉजिस्ट : 5
जिला लेप्रोसी कंसल्टेंट : 8
पेरामेडिकल वर्कर : 64
साइकोथेरेपिस्ट : 5
जिला वीबीडी कंसल्टेंट : 3
अकाउंटेंट : 4
अकाउंटेंट एसटीडीसी: 1
कंसलटेंट आरटीपीएमयू: 2
काउंसलर डीआरटीबी सेंटर : 3
जिला पीएमडीटी/टीबी एचआईवी कॉर्डिनेटर : 6
जिला पीपीएम: 5
जिलो प्रोग्राम कॉर्डिनेटर : 5
डीआरटीबी सेंटर एसए: 1
एसपीयूटीयूएम माइक्रोस्कोपिस्ट : 9
स्टेटिस्टिकल असिस्टेंट: 1
एसटीएलएस-सीनियर ट्यूबरोकुलोसिस लेबोरेट्री सुपरवाइजर : 18
एसटीएस सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर : 107
ट्यूबरोकुलोसिस हेल्थ विजिटर – टीबीएचवी: 33
फार्मासिस्ट : 54
फिजिशियन (UCHC): 8
रेडियोलॉजिस्ट (UCHC): 8
नर्सिंग फैकल्टी : 27
डाटा एंट्री ऑपरेटर कम प्रोग्राम असिस्टेंट: 3
रिस्क मैनेजर : 5
एक्स रे टेक्नीशियन : 12
एमओ आयुष (महिला): 247
एमओ आयुष (पुरुष): 95
पेरामेडिक्स फार्मासिस्ट: 121
ऑडियोलॉजिस्ट : 2
डेंटल टेक्नीशियन : 2
एवं अन्य
चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
पूरा नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।
और अधिक जानकारी व आवेदन के लिए upnrhm.gov.in पर जाएं।
नौकरी
चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी और EDII गुजरात के बीच साइन हुआ एमओयू, छात्रों को स्टार्टअप्स में मिलेगी मदद
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अहमदाबाद , गुजरात राज्य के बीच अहमदाबाद में एम्ओयू पर हस्ताक्षर हुआ है। वहां विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर कल्पलता पांडेय और ईडीआईआई अहमदाबाद के डायरेक्टर प्रो. सुनील शुक्ला की उपस्थिति में नई शिक्षा नीति के तहत विकास पर करार हुआ। चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया की इस महत्वपूर्ण एमओयू से विश्वविद्यालय में नवीन जानकारी छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अहमदाबाद उद्यमिता विकास और स्टार्टअप्स निर्माण के विशिष्ट श्रेणी में देश का अग्रणी संस्थान है ।
इस महत्वपूर्ण समझौते के उपरान्त जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के छात्रों को भी भविष्य में इससे काफी लाभ होगा और अपने स्टार्टअप्स को शुरू करने के लिए उचित प्लेटफॉर्म तथा अनुकूल वातावरण प्राप्त होगा। छात्रों को अपने नवाचार को बढ़ाने के लिए सही मार्गदर्शन हेतु संबंधित विषय के विशेषज्ञ द्वारा परामर्शदाता की भी व्यव्यथा कराई जाएगी तथा नवाचार की श्रेणी को किस संस्था से आर्थिक मदद मिल सकती है इसकी भी जानकारी दी जाएगी ।
बलिया विश्वविद्यालय की निदेशक शैक्षणिक एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर पुष्पा मिश्रा , उद्यान विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ लालविजय सिंह और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अमित कुमार सिंह अहमदाबाद में तीन सदस्यीय टीम शिक्षा में विकास पर महत्वपूर्ण 5 दिनों तक आदान प्रदान किया।
featured
CDS एग्जाम में बलिया की सुप्रिया का जलवा, 12वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया मान
बलिया। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने आज कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। बलिया की सुप्रिया तिवारी ने 12वीं रैंक हासिल कर प्रदेश के साथ ही बलिया का भी नाम रोशन किया है। परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर जिन अभ्यर्थियों को पहले ही इंडियन मिलट्री एकेडमी देहरादून, नवल एकेडमी एजिमला केरल, एयर फोर्स अकैडमी हैदराबाद में एडमिशन के लिए रिकमेंड किया था। उनके नाम यूपीएससी की जारी मेरिट लिस्ट में शामिल हैं। जिनकी ट्रनिंग अप्रैल में शुरू हो सकती है।
सुप्रिया का सपना होगा साकार- रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रिया तिवारी नगरा के डिहवां चकरा की गाव की रहने वाली हैं। सुप्रिया ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 12वां रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन कर दिया। पिता सुधीर कुमार तिवारी जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक हैं। मां सरोज तिवारी गृहिणी हैं। सुप्रिया हलधरपुर में डिग्री कॉलेज से स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद लखनऊ में रह कर सीडीएस परीक्षा की तैयारी कर रहीं थीं। इनका सपना शुरु से ही सेना में अधिकारी बन कर देश सेवा करने का था।
फोटो- प्रतितात्मक
उत्तर प्रदेश
बलिया लोक अदालत के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता
बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया में स्थाई लोक अदालत बलिया का गठन किया गया है। उ. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्रांक सं. 221/एसएलए-49/2016(पीएस/ए.ओ.) अनुक्रम में जनपद बलिया में स्थापित स्थाई लोक अदालत हेतु निम्न पदों पर सेवा निवृत्त कर्मचारियों की आवश्यकता है। जिनकी उम्र 65 वर्ष से कम हो, वह 15 जनवरी 2022 को 4:00 बजे तक जिला सेवा प्राधिकरण, बलिया के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकता है।
पदनाम मासिक पारिश्रमिक की धनराशि(रूपयों में)
– अंशुलिपिक (पद संख्या -1) जिला न्यायलय अथवा कलेक्ट्रेट के सेवा निवृत्त कर्मचारी, अधिकतम 02 वर्ष के लिए मानदेय रूपए 9000/- प्रतिमाह पर अनुबंधित कार्य कराया जाएगा।
– पेशकार (पद संख्या -1) जिला न्यायलय अथवा कलेक्ट्रेट के सेवा निवृत्त कर्मचारी, अधिकतम 02 वर्ष के लिए मानदेय रूपए 9000/- प्रतिमाह पर अनुबंधित कार्य कराया जाएगा।
– चपरासी (पद संख्या -1) जिला न्यायलय अथवा कलेक्ट्रेट के सेवा निवृत्त कर्मचारी, अधिकतम 02 वर्ष के लिए मानदेय रूपए 7000/- प्रतिमाह पर अनुबंधित कार्य कराया जाएगा।


