बलिया
बलिया की सब्जियां अब विदेश में बढ़ाएंगी जायका, जल्द साइन होगा एमओयू!
बलिया की सब्जियां विदेश में भी जायका बढ़ाने वाली हैं। जिला प्रशासन ने बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। सब्जियों के भंडारण और पैकेजिंग की व्यवस्था भी होगी। विदेशी बाजार के अनुरूप किसान सब्जी का उत्पादन करेंगे। आयातकों की डिमांड के अनुसार बोवाई होगी। जिसके लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है।
बता दें बलिया को सब्जी का कटोरा कहा जाता है। क्योंकि गंगा और सरयू के तटवर्ती इलाके में परवल, मटर, लाल मिर्च, गोभी और आलू का उत्पादन अच्छा है। 17,215 हेक्टेयर खेत में सब्जियों का उत्पादन होता है। करीब एक लाख परिवार जुड़े हैं, लेकिन कई किसानों को लागत निकालने में तकलीफ होती है। क्योंकि सिर्फ मुट्ठी भर सब्जी उत्पादकों की पहुंच गैर प्रांतों तक है।
जल्द साइन होगा एमओयू– अब स्थानीय सब्जियों का विदेश में निर्यात होने पर काश्तकारों को दाेगुना मुनाफा होगा। पहले फेज में गोभी और मटर का चयन हुआ है, निर्यात की रूपरेखा तैयार की रही है। डीएम सौम्या अग्रवाल ने एपिडा (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) से पहले दौर की वार्ता शुरू की है। अगले महीने तक कलेक्ट्रेट परिसर में एपिडा सब्जी उत्पादक, निर्यातक और दुनिया के आयातकों की ऑनलाइन मीटिंग आयोजित करेगी। इसके बाद MOU साइन किया जाएगा।
प्रमुख सब्जी की खेती
GFX
2043 हेक्टेयर शाकभाजी
8621 हेक्टेयर आलू
3640 हेक्टेयर मटर
1028 हेक्टेयर प्याज
405 हेक्टेयर भिंडी
300 हेक्टेयर परवल
215 हेक्टेयर हरी मिर्च
इन सब्जियों का उत्पादन भी
GFX
करेला 52 हेक्टेयर
बिंस 10 हेक्टेयर
लौकी 216 हेक्टेयर
बैगन 125 हेक्टेयर
फूलगोभी 200 हेक्टेयर
पत्तागोभी 81 हेक्टेयर
गाजर 35 हेक्टेयर
कद्दू 7 हेक्टेयर
मूली 76 हेक्टेयर
तोराई 61 हेक्टेयर
टमाटर 95 हेक्टेयर
शलजम 5 हेक्टेयर
वाराणसी के व्यापारियों से जुड़कर होगा निर्यात- पूर्वांचल की सब्जियां न केवल प्रदेश में बल्कि पानी के जहाज से अरब देशों में भी भेजी जाती हैं। बनारस में मीरजापुर, भदोही, चंदौली और गाजीपुर की सब्जियां आती हैं। बलिया से सब्जियां बनारस के भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान को भेजी जाएंगी, वहीं पर पैकेजिंग होगी। वहां से एयर या समंदर के रास्ते विदेश भेजी जाएंगी। अभी वहां से सफेद चावल, काला चावल, आम व मटर समेत कई कृषि उत्पादों को दोहा, आस्ट्रेलिया, लंदन और दुबई भेजने में सफलता मिल चुकी है।
बलिया कलेक्टर सौम्या अग्रवाल ने बताया कि बलिया में पैदा होने वाली सब्जियों को विदेश तक पहुंचाने की कवायद चल रही है, इसके लिए एपिडा से बात हुई है। बहुत जल्द जिले में आयातक और निर्यातकों के साथ बैठक होनी वाली है, यहां पर सब्जी निर्यात की अपार संभावना है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


