Connect with us

बलिया

बलियाः लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Published

on

बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलेमपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अपनी बहन के देवर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। घटना के बाद परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसी बीच हत्या की अफवाह के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

सलेमपुर गांव निवासी संजय साहनी पुत्र वीरा साहनी की विवाहित साली अपनी बहन के घर सलेमपुर आई थी। यहां उसका बहन के देवर राजकुमार से प्रेम संबंध हो गया। इस बीच दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया। वह राजकुमार के साथ दिल्ली चली गई। इसके बाद राजकुमार के साथ सलेमपुर आ गई।

इसी बीच राजकुमार के घरवालों ने उसके विवाह के लिए लड़की देखी तो इसकी जानकारी लगते ही महिला शादी की जिद पर अड़ गई। इसी दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। चर्चा है कि उसने घर-परिवार में हंगामा मचाया हुआ था। गुरुवार सुबह गांव के लोगों ने इस बारे में पूछा तो घरवालों ने तबीयत खराब होने की बात कही।

थानाध्यक्ष बांसडीहरोड मौके पर पहुंचे और मृतका के संबंध में पूछताछ की। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना पाकर पूछताछ की गई है। घटना के संबंध में मृतका की मां और भाई से भी पूछताछ की गई है। अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement        
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

बलिया में घोटाले के आरोप में पूर्व विधायक समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

बलिया के नगरा थाना में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक छोटे लाल राजभर समेत 3 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों लोगों पर 5 लाख रुपये की धनराशि का घोटाला करने के आरोप हैं।

जानकारी के मुताबिक, नगरा थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी विजय नारायण सिंह की तहरीर पर चिलकहर विधानसभा क्षेत्र के बसपा के पूर्व विधायक छोटे लाल राजभर के साथ ही अजय कुमार सिंह और मनोज कुमार पांडेय के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 ( 5), 319(2) और 318 (4) में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि चिलकहर विधानसभा सीट से 1996 में बसपा से चुनाव जीते छोटे लाल राजभर वर्तमान में समाजवादी पार्टी में हैं।

आरोप है कि अजय कुमार सिंह और मनोज कुमार पांडेय ने सांठगांठ कर चिलकहर विधानसभा क्षेत्र के बसपा के तत्कालीन विधायक (1996-2002) छोटे लाल राजभर को 40 फीसदी अनुचित लाभ देकर विधायक निधि से पांच लाख रुपये प्राप्त किये थे, लेकिन घोटाला करने के मकसद से इस पैसे से कोई कार्य नहीं कराया।

रसड़ा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि दीवानी न्यायाधीश, सीनियर डिवीजन, बलिया के गत छह दिसंबर के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Continue Reading

बलिया

बलिया के ग्रीन फील्ड में चला गया सेक्टर मार्ग, आक्रोशित किसानों ने दिया धरना

Published

on

बलिया का सेक्टर मार्ग ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे में चला गया है। इससे किसानों में भयंकर नाराजगी देखी जा रही है। शुक्रवार को आक्रोशित नरहीं किसानों ने दोपहर 2 बजे गांव के सामने निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर धरने पर बैठ गए।

उन्होंने बताया कि जब तक हम लोगों के आने-जाने के लिए रास्ता नहीं दिया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि हम किसान छोटकी नरहीं के सभी लोगों के निकासी हेतु चकबंदी के दौरान सेक्टर मार्ग मिला था। जो इस समय ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की वजह से सारा सेक्टर मार्ग एक्सप्रेस—वे में चला गया है।

इससे गांव के लगभग दो हजार लोगों की निकासी के लिए कोई रास्ता नहीं है। इसको लेकर कई बार जिलाधिकारी से लगायत तमाम जन प्रति​निधि के यहां पत्र भी लिखा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में हम लोग मजबूर होकर धरना प्रारंभ किए हैं।

Continue Reading

बलिया

बलिया पुलिस ने अपनी बेटी से बलात्कार करने वाले हैवान पिता को किया गिरफ्तार

Published

on

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में अपनी मासूम बेटी के साथ बलात्कार करने वाले हैवान पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने करीब 2 महीने पहले नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, दो नवंबर 2024 को लोक मर्यादा को तार-तार कर अपनी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई थी। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना से आहत पीड़िता की माता की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसकी खोजबीन की जा रही थी। एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि अभियुक्त को बिशुनपुरा चट्टी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!