Categories: बलिया

बलियाः लगातार बढ़ रहा सरयू का जलस्तर, उफान पर गंगा

बलिया में बाढ़ का कहर मंडरा रहा है। गायघाट मीटर गेज पर गंगा नदी उफान पर है। इसका जलस्तर 55.940 मीटर दर्ज किया गया। यह लाल निशान से अब 1.615 मीटर नीचे है। पानी का तेज बहाव देखते हुए लगा रहा है कि ये जल्द ही खतरे के निशान को पार कर जाएगी।

इधर गंगा का जलस्तर बढ़ने से गायघाट, हल्दी सिताबदियारा आदि क्षेत्रों को मिलाकर लगभग 100 एकड़ में परवल की फसल नष्ट हो गई है। किसानों का कहना है कि पहले परवल का अच्छा उत्पादन हो रहा था, लेकिन अब खेत में पानी प्रवेश करने पर फसल नष्ट हो गई है। ऊपरी क्षेत्र के किसानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है।

इधर जिला प्रशासन ने 99 बाढ़ चौकियां सक्रि की हैं। बाढ़ क्षेत्र में संचालित गैस एजेंसी के संचालकों को जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने बैठक कर निर्देश दिया हैं कि वह प्रभावित होने वाले गांव के लोगों को पानी का फैलाव होने से पूर्व गैस सिलेंडर दे दें। ताकि बाढ़ के समय किसी को भोजन पकाने में कोई दिक्कत न हो।

सिंचाई विभाग बाढ़ खंड की ओर से गोपालनगर दियर में सरयू कटान को रोकने का प्रयास जारी है। दुबे छपरा में अधूरे कार्य को भी पूरा करने की दिशा में कार्य गतिशील है। इधर बीते तीन दिन घटाव के बाद सरयू का जलस्तर फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। तूर्तीपार डीएसपी हेड पर सरयू का जलस्तर 62.850 मीटर दर्ज किया गया। एक दिन पहले जलस्तर 62.830 मीटर पर था। यहां खतरा निशान 64.01 मीटर है। जिले में के सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, रेवती, बांसडीह तहसील सहित बैरिया के चांददियर व सिताबदियारा का क्षेत्र सरयू से प्रभावित होता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago