बलिया में सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह 27 जुलाई से 02 अगस्त के मध्य आयोजित किया जाना है। इसको लेकर अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने आख्या मय फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से अद्योहस्ताक्षरी एवं आपदा प्रबन्धन कार्यालय को उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि इस सर्पदंश सप्ताह के तहत ग्राम स्तर पर संचालित राहत चौपाल, बाढ सुरक्षा समिति की बैठक तथा अन्य ग्राम स्तरीय कार्यक्रमों में सर्पदंश की स्थिति में क्या करें, क्या न करें विषय पर अनिवार्य रूप से चर्चा कर जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही सर्पदंश होने की दिशा में प्राथमिक उपचार के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान अधिकारी एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता की जांच करेंगे।
इस मौके पर पशुपालकों को विशेष रूप से सर्पदंश के विषय में जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों में छात्रों को सर्पदंश के विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सर्पदंश से बचाव सम्बन्धी आई०ई०सी० मैटीरियल राहत आयुक्त कार्यालय के लिंक- https:rb.gy/6t0xq से डाउनलोड किया जा सकता है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…