बलिया कोतवाली पुलिस ने लेखपाल और कानूनगों के साथ 3 सगे भाईयों समेत 6 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि फरियादी ने कोर्ट में वाद दाखिल किया था। इसके बाद ये कार्रवाई हुई।
जानकारी के मुताबिक वार्ड संख्या आठ निवासी विनीत कुमार ने कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत वाद दाखिल किया था। उन्होंने न्यायालय को बताया कि वर्तमान समय में गोरखपुर के राजेंद्र नगर में रहता हूं। उनका कहना हैकि मेरे पिता छह भाई थे, जबकि हम दो भाई हैं। दोनों भाई परिवार के साथ गोरखपुर में रहते हैं। पिता हरेंद्र कुमार की मृत्यु 1979 हो गई थी।
इसके बाद मेरे चाचा ने 1987 में राजस्व अभिलेखों में अपना नाम चढ़वा लिया और जमीन को बेच दिया। फरियादी ने आरोप लगाया कि मेरे पट्टीदारों के साथ लेखपाल और कानूनगो भी फर्जीवाड़े में शामिल थे।
इस मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने जांच का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने तीन भाईयों तेजप्रताप, रजनीकांत व विरेंद्र कुमार के साथ ही सुधांश श्रीवास्तव, इंदौर निवासी राजेश वर्मा तथा तत्कालिन लेखपाल व कानूनगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…