Categories: बलिया

बलिया मे जिपं सदस्य समेत 4 पर फ़्राड का केस दर्ज, ग्रीनफील्ड के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

बलिया की दोकटी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सदस्य समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन सभी पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य में ट्रैक्टर ट्राली लगाने के नाम पर दर्जनों लोगों के साथ फर्जी एग्रीमेंट कर अवैध वसूली करने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक दोकटी थाना क्षेत्र के भुआल छपरा निवासी बृजेश यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वार्ड संख्या तीन के जिपं सदस्य व भगवानपुर निवासी सुधीर यादव अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर ग्रीनफील्ड -वे का टेंडर मिलने की अफवाह फैला दी और काम के लिए सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवश्यकता बताने लगा। इसके अलावा आरोपी ने जेई, कंप्यूटर ऑपरेटर, एरिया मैनेजर और कर्मचारियों की भर्ती कराने के लिए युवाओं से पैसे लूटे।

इसके बाद आरोपी ने भगवानपुर में साढ़े चार एकड़ जमीन किराये पर ले ली और रूद्र ट्रेडर्स के नाम पर सैंकड़ों लोगों के ट्रैक्टर ट्रालियों का एग्रीमेंट करा लिया। प्रति व्यक्ति 30 से 40 हजार रुपये तक की वसूली की। काम करने का मौका मिलने के बाद दर्जनों लोगों ने ऋण लेकर नया ट्रैक्टर-ट्राली खरीदा था। कई ट्रैक्टर मालिकों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली काम पर लगाने की बात करने के बाद वह एक ही कम्पनी की गाड़ी खरीदने की सलाह देता था। यही कारण था कि 95 फीसदी ट्रैक्टर एक ही कम्पनी से खरीदे गये हैं।

पीड़ितों का कहना है कि उसी कम्पनी का ट्रैक्टर खरीदने का वह दबाव भी बनाता था। आरोप है कि उस कम्पनी का ट्रैक्टर एक से डेढ़ लाख रुपये महंगा खरीदना पड़ा। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रैक्टर की खरीद में भी कमीशनबाजी होती हो। इधर जब ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का काम शुरू होने पर वाहनों को काम नहीं मिला तो लोग उससे पैसों की मांग करने लगे।

इसके बाद आरोपी लोगों को पैसा देने में आनाकानी करने लगे। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर जिपं सदस्य सुधीर यादव के साथ दोकटी निवासी राकेश पांडे और उसके भाई अनीश पांडे, वाजिदपुर निवासी पुरुषोत्तम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राकेश और पुरुषोत्तम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago