Categories: बलिया

बलिया में अत्येष्टि स्थल निर्माण के नाम पर 8 लाख का घोटाला!

बलिया के बांसडीह में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के नाम पर लाखों रुपये के शासकीय धन के गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की गई है।

जानकारी के मुताबिक मामला नगर पंचायत देवरिया मौजा का है। जहां के नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह बब्लू द्वारा आरोप लगाया गया है कि नगर पंचायत के तत्कालीन अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी व संबंधित ठेकेदार द्वारा नव निर्मित शमशान के निर्माण हेतु अंत्येष्टि योजना में गबन कर लिया गया है।

आरोपियों ने पुट्टी, टंकी, बिजली का काम, रंगाई पुताई, पंप, इंटलॉकिंग गिट्टी, पानी कनेक्शन, शौचालय सीट, इंटरलॉक रबरमोल्ड, गेट आदि के काम को दिखाकर 8 लाख रुपये गबन कर लिए जबकि असल में इनमें से कोई भी काम धरातल पर नहीं हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि सन 2015 में मेरे पहले कार्यकाल में अन्त्येष्टी स्थल का निर्माण कराया गया था। तत्कालीन चेयरमैन, ईओ आदि द्वारा पुनः उसी योजना के अन्तर्गत 28 लाख मंगाकर 14 लाख रुपये का भुगतान करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ अपराध की श्रेणी का कृत्य है बल्कि धार्मिक मान्यताओं के आधार पर भी श्मशान भूमि का पैसा लूटना घोर अपराध है। इसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा इओ नगर पंचायत बांसडीह को प्रकरण की जांच कर आख्या मांगी गयी है। इओ आशुतोष ओझा ने बताया कि श्मशान घाट के भुगतान के संबंध में जेई द्वारा एमबी बिल के आधार पर भुगतान किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago