Connect with us

बलिया स्पेशल

भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय पहुंचे बलिया, भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ स्वागत समारोह

Published

on

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय आज बलिया पहुंचे। उनके प्रथम नगर आगमन को लेकर भाजयुमो में जमकर उत्साह देखा गया। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय का सबसे पहले टीडी कॉलेज स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अश्वनी सिंह के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।रणजीत राय को अपने बीच पाकर भाजयुमो कार्यकर्ता काफी खुश दिखे। इस दौरान अभिनंदन समारोह में रणजीत राय ने संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि महर्षि भृगु की धरती पर कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत हूं।

इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अश्विनी सिंह लिटिल भी मौजूद थे। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो विश्वास और भरोसा मेरे ऊपर दिखाया है युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी के लिए कार्य करूंगा रणजीत राय ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में ऐतिहासिक कार्यकाल का निर्वाह किया है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदर्श प्रताप सिंह ने कहा कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जी के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करूंगा व प्रदेश अध्यक्ष जी के लक्ष्य युवाओं के साथ 350 का लक्ष्य पूरा किया।

आपको बता दे कि इस आयोजन में भाजयुमो से जुड़े तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। जिन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय को सुना। रणजीत राय ने अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!