Connect with us

बलिया स्पेशल

बलिया में नई गाइडलाइन जारी : एक जून से खुलेंगे सभी बाजार, जानें क्या है छूट और प्रतिबंध

Published

on

कोरोना कर्फ्यू के संबंध में राज्य सरकार से नए दिशा-निर्देश मिलने के बाद बलिया में रविवार को जिला प्रशासन द्वारा सशर्त छूट व प्रतिबंधों के साथ नई गाइडलाइन जारी की गई है। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि अभी मंगलवार सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। मंगलवार से नई व्यवस्था लागू होगी। सभी बाजारों को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक 12 घंटे के लिए खोला जा सकेगा। रात्रि कर्फ्यू शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगा। रात्रि कर्फ्यू के दौरान आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी।

जिला प्रशासन ने व्यापारियों को कड़ाई से बाजारों में भीड़ नियंत्रण व नियमों का पालन कराने के आदेश दिए हैं। जिले में 30 अप्रैल से कोरोना कर्फ्यू जारी है। एक महीने बाद बाजार फिर खुलने जा रहे हैं। शादी और मांगलिक समारोह में बंद या खुले स्थान पर अब 25 से अधिक लोग आमंत्रित नहीं होंगे। शवयात्रा में 20 लोग ही जा सकेंगे। पहले शादी समारोह में बंद में 50 और खुले स्थान पर 100 लोगों की अनुमति थी जिसे 1 जून से बदलकर 25 रह जाएगी।

घनी आबादी से हटेंगी सब्जी मंडियां- सभी सब्जी मंडियां पूर्व की भांति खुली रहेंगी। सिर्फ शहर के घनी आबादी क्षेत्रों में संचालित सब्जी मंडियों को खुले स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। घनी बस्तियों से सब्जी मंडियां हटेंगी।

ये रहेगी छूट
कपड़ा, इलैक्ट्रोनिक, जूता आदि दुकानें एवं व्यापारिक गतिविधियां होंगी।, बैंक, बीमा, भुगतान, वित्तीय लेनदेन से संबंधित सभी कार्यालय खुले रहेंगे। धर्मस्थलों पर एक बार में पांच श्रद्धालुओं को एक स्थान पर प्रवेश मिलेगा। ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक कंपनियों के कार्यालय, वेयर हाउस खोले जा सकेंगे। बसों में सीट क्षमता के मुताबिक सवारी बैठ सकेंगी, खड़े होकर यात्रा पर रोक। मोटरसाइकिल पर दो यात्री अनुमन्य, मास्क व हेलमेट पहनना अनिवार्य।

ऑटो, बैटरी रिक्शा में तीन लोग व चार पहिया वाहन में चार लोग जा सकेंगे। बंद दुकानों में अंडे, मीट दुकानों को साफ-सफाई के साथ ही खोला जा सकेगा। कृषि कार्य, यंत्र, खाद-बीज, गेहू क्रय केन्द्र और सभी राशन दुकानें खुली रहेंगी। वृक्षारोपण अभियान के लिए सभी सरकारी व निजी पौधशालाएं खुली रहेंगी। बिजली के बिल जमा काउंटर, बाढ़ नियंत्रण कक्ष व सिंचाई कार्यालय खुलेंगे। हाइवे किनारे सभी ढाबे, ठेल व खोमचे वालों को खोलने की अनुमति दी गई है।
सभी औद्योगिक इकाईयां खुली रहेंगी, आई कार्ड दिखाकर कर्मचारी जा सकेंगे।

ये रहेंगे प्रतिबंध- कोचिंग सेंटर, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्वीमिंग पूल व क्लब बंद रहेंगे।  रेस्त्रा व भोजनालय से होम डिलिवरी होगी, बिठाकर खिलाने की अनुमति नहीं होगी। सभी स्कूल, कॉलेज तथा शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी। सरकारी कार्यालयों में ड्यूटी रोस्टर से 50 फीसदी कर्मचारी ही एक बार में आएंगे। निजी कंपनियों में वर्क फ्रॉम होग लागू रहेगा, कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित होगी। बाजारों में दुकानों के बाहर या खुले स्थान पर अंडा, मांस-मछली बिक्री प्रतिबंधित है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया स्पेशल

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

Published

on

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।

Continue Reading

featured

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

Published

on

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।

क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।

पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।

सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।

जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

Published

on

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।

टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।

टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!