Connect with us

बलिया

Nestle कंपनी के प्रबंध निदेशक समेत 17 अधिकारी बलिया कोर्ट में तलब, धोखाधड़ी का आरोप

Published

on

Nestle कंपनी के प्रबंध निदेशक समेत 17 अधिकारी बलिया कोर्ट में तलब, धोखाधड़ी का आरोप।

Nestle कंपनी के प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन सहित कंपनी के कुल 17 अधिकारियों को बलिया कोर्ट ने तलब किया है। इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420 और 120-बी के तहत बलिया कोर्ट में मुकदमा दर्ज है। मामला मनोज कुमार बनाम सुरेश नारायणन और अन्य के बीच है। नेस्ले इंडिया कंपनी के सीएमडी सुरेश नारायणन समेत अन्य 17 अधिकारियों और कर्मचारियों को बलिया कोर्ट में अगले महीने की 28 तारिख को पेश होना है।

मजिस्ट्रेट ने मुकदमा दर्ज कराने वाले मनोज कुमार द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को प्रथम दृष्टया उपरोक्त धाराओं का दोषी प्रतीत होता पाया है। नेस्ले कंपनी के प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन, संजय कौल, सुशी केशरवानी, प्रियंका गहलोत, विजय यादव, पी गणेश, संजय डेगरी, सेल्स मैनेजर रातु चंत्रा, गौरव रघुवंशी, दीपक उपाध्याय, समीर अक्रवाल, विशाल सिंह, मृदु मिश्रा, तिनेश कुमार, रंकज कुमार, रामबाबू, अनिल अग्रवाल समेत कुल 17 लोगों को तलब किया है।

क्या है मामला: परिवादी मनोज कुमार के पिता स्व. चन्द्रिका राय आर्य समाज रोड पर लवली स्टोर नाम की एक दुकान चलाया करते थे। 1 दिसंबर, 1990 को नेस्ले इंडिया कंपनी की ओर से उन्हें कंपनी के उत्पादों का वितरक बनाया गया। जिसके बाद उन्होंने 1991 से ही एजेंसी का काम शुरू कर दिया। कंपनी के उत्पादों की सप्लाई बलिया, गाजीपुर और मऊ में होने लगी। कंपनी के निर्देश के आधार पर परिवादी ने बैंक ऑफ बड़ौदा से तीस लाख रुपए का कर्ज लिया गया। ताकि कंपनी के उत्पादों को रखने के लिए एक गोदाम बनवाया जा सके। उत्पाद खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक से भी एक करोड़ पचहत्तर लाख का सीसी ऋण लिया गया। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने बिक्री की कमीशन के रूप में 5% हिस्सा मांगा गया। कमीशन न देने पर अधिकारियों ने दूसरा वितरक नियुक्त करने की घमकी भी दी गई।

दूसरा झमेला तब शुरू हुआ जब 2014 में नेस्ले के उत्पाद मैगी को लेकर कंपनी और सरकार के बीच विवाद पैदा हो गया। जिसके बाद मैगी को प्रतिबंधित कर दिया गया था। मैगी जब प्रतिबंधित हुआ तब परिवादी के गोदाम में लगभग 25 लाख का उत्पाद रखा हुआ था। जो कि बाद में एक्सपायर हो गया। कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक एक्सपायर हुए उत्पाद को कंपनी वापस ले लेती है। इसी नीति के अनुसार वेस्ट गुड की श्रेणी में आए मान को कंपनी के अधिकारियों के सामने 18 अगस्त, 2015 को मिलान करवा कर नष्ट करा दिया गया। इन अधिकारियों में संजय जांगरी, गौरव रघुवंशी, समीर अग्रवाल, दीपक उपाध्याय, ऑडिटर ए. के. मिश्रा की उपस्थिति में शामिल थे।

इसके बाद कंपनी के अधिकारियों द्वारा ढ़ाई लाख रुपए की कमीशन की मांग की गई। जब पीड़ित ने कमीशन देने से इनकार कर दिया तब नष्ट किए गए माल की कीमत सिर्फ 7 लाख 29 हजार 960 रुपए बताई गई। जबकि असल कीमत लगभग 25 लाख रुपए थे। 2016 में सभी दस्तावेजों को नष्ट करके एजेंसी की मान्यता भी खत्म कर दी गई। अब यह पूरा विवाद अदालत में पहुंच गया है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!