Uncategorized
लगातार हाद’सात के बाद नच बलिये के स्टेज पर एक और बड़ा हा’दसा, परफॉरमेंस के दौरान जोड़ी….
रियलिटी शो नच बलिए इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है । शो में जज है रवीना टंडन और अहमद । शो को होस्ट कर रहे हैं मनीष पौल । दोस्तों जैसा कि आप जानते होंगे की पहले ही नच बलिए 9 की सभी जोड़ियों का खुलासा हो चुका है और शो काफी आगे बढ़ चुका है । सभी जोड़ियां एक के बाद एक बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस करती नजर आ रही हैं और सभी की खूब तारीफे हो रही है नच बलिए 9 की टीआरपी भी इस बार हर बार से ज्यादा है । नच बलिए 9 को प्रोड्यूस कर रहे हैं सलमान खान।

दोस्तों नच बलिए में सब कुछ अच्छा चल रहा था कि अचानक श्रद्धा आर्या के साथ डांस परफॉर्मेंस के दौरान एक हादसा हो गया । डांस परफॉर्मेंस के दौरान श्रद्धा स्लिप कर गई और वह सिर के बल डांस फ्लोर पर गिरी ।सिर के बल गिरने के कारण उनके सर में चोट भी आई है डांस फ्लोर पर हुई इस घटना के कारण हर कोई थोड़ा सहम गया ।

पूरा मामला दरअसल यह है कि डांस के दौरान श्रद्धा आर्य और उनके पार्टनर आलम मक्कड़ को एक स्टेप करना था जिसमें आलम मस्कड को श्रद्धा आर्य को लिफ्ट करना था इस लिफ्ट के दौरान आलम श्रद्धा को पूरी तरह से संभाल नहीं पाए और श्रद्धा स्लिप हो गई और सीधा फ्लोर पर सर के बल गिरी ।सर के बल गिरने के कारण श्रद्धा के सर पर चोट लग गई लेकिन फिर भी श्रद्धा ने काफी हिम्मत दिखाई उन्होंने खुद को संभाला और अपनी डांस परफॉर्मेंस को जारी रखा जिसके बाद हर कोई इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहा है और सब ने श्रद्धा की हिम्मत को खूब सराहा ।
शूटिंग के बाद श्रद्धा आर्य से हुई बातचीत में उन्होंने हमसे बताया कि “यह परफॉर्मेंस हमारे लिए काफी मुश्किल था इस परफॉर्मेंस में डांस का हर स्टेप करने के लिए हमें बहुत मेहनत करनी पड़ रही थी और बहुत मुश्किल हो रही थी हां मेरे सर पर चोट लगी थी लेकिन चोट बहुत ज्यादा तेज नहीं थी चोट लगने के कारण कुछ सेकंड के लिए मैं ब्लैंक हो गई थी लेकिन मैंने खुद को संभाला और अपने डांस को जारी रखा। हमें उम्मीद है कि दर्शकों को हमारा एक्ट पसंद आएगा । दोस्तों यह पहला मौका नहीं था जब इस शो में कोई हादसा हुआ हूं इससे पहले भी कुछ छोटे-मोटे हाथ से होते आए हैं।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured15 hours agoजननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
-
बलिया15 hours agoअघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
-
featured17 hours agoलखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?
-
बलिया16 hours agoबलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला





