Uncategorized
MP में बीजेपी को दूसरा बड़ा झटका, दिग्गज नेत्री विधायक प्रमिला सिंह कांग्रेस में शामिल
दोस्तों मध्य प्रदेश के चुनाव की घड़ी करीब आ रही है हाल ही में कुछ राज्यों का चुनाव होने वाला है जिसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव होने वाला है दोस्तों इस बीच बहुत सी खबर आ रही है कि भाजपा के नेता भाजपा का साथ छोड़कर दूसरी पार्टियों में जा रहा है कई सारे नेता पार्टियों बदलना है जिसमें भाजपा के नेता पार्टी बदल लेने की खबर सामने आ रही है दोस्तों मध्य प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा बीजेपी के दिग्गज नेता ने पार्टी बदल ली है दोस्तों इस बार भाजपा की महिला नेता ने पार्टी बदल कर भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है.
उनका नाम प्रमिला सिंह है जी हां दोस्तों आपको बता दें प्रमिला सिंह ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर लिया है दोस्तो बीजेपी ने महिला विधायक का टिकट काटकर जयपुर के विधायक को टिकट दे दिया है इस बात से खफा विधायक ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर पार्टी के चरित्र और चेहरे पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया दोस्तों इस खबर ने तो बीजेपी के कान ही खड़े कर दिए हैं.

दोस्तों जानकारी के हिसाब से बीजेपी ने महिला नेता प्रमिला सिंह को 2013 में मैदान में उतारा था दोस्तों पर मिला सिंह ने वर्तमान कांग्रेस के उम्मीदवार को पिछले चुनाव में 14000 वोट से हराया था उसके बाद पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया बल्कि कांग्रेस ने फिर उसी उम्मीदवार पर दांव खेल दिया परमिला सिंह ने कहा की सरकार महिलाओं को मजबूत बनाने की बात करती है लेकिन उन्होंने एक ऐसी महिला को टिकट नहीं दिया है.

जिसने 5 सालों तक लोगों की और बीजेपी की सेवा की है इसीलिए मैं आप कांग्रेस में शामिल हो गई हूं परमिला सिंह ने कहा कि मैं राजनीति नहीं करना चाहती हूं बल्कि लोगों के कल्याण के लिए काम करना चाहती हूं विधायक प्रमिला सिंह ने इस बात को सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है इसके बाद भाजपा के कान खड़े हो गए हैं दोस्तों उम्मीदवार जय सिंह का भी भारी विरोध किया जा रहा है जनता को भी यह बात नहीं पसंद आ रही है जहां भाजपा को इस बात से खतरा नजर आ रहा है वहीं कांग्रेस इसको चुनावी मुद्दा बनाने में लगी हुई है दोस्तों अब आगे देखना होगा कि चुनाव में क्या होता।। आगे देखें वीडियो में।।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





