Categories: Uncategorized

बलिया में क्रिमिनल बार एसोसिएशन के नवनिर्मित सभागार का सांसद ने किया लोकार्पण

बलिया। कोर्ट परिसर में स्थित क्रिमिनल बार एसोसिएशन के नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओँ को सुरक्षा और सुविधा देने का मुद्दा उठा। जहां एक और सरकार के मंत्री और सांसद ने अधिवक्ताओं ने हर सुविधा देने की बात कही। तो वहीं दूसरी और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार के सामने अपनी मांग रखी समारोह को संबोधित करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि अधिवक्ता हमेशा दूसरों की मदद करता है।

दूसरों के न्याय के लिए अपना पर जीवन न्योछावर कर देता है। ऐसे अधिवक्ताओं को सुविधाएं दी जानी चाहिए जिसके लिए हमारी सरकार काफी मददगार साबित हुई है। राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने अधिवक्ता हित के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की। कहा कि हमारी सरकार ने अधिवक्ताओं के लिए बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाएं प्रदान करने की व्यवस्था बनाई है। विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सह अध्यक्ष जय नारायण पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में अधिवक्ता समाज काफी संघर्ष कर रहा है। कोरोना काल में अधिवक्ताओं ने जिस तरीके से संघर्ष किया है। उसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। ऐसे में सरकार को भी अधिवक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ताओं की ऐड करनी चाहिए और उनके कल्याण के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनानी चाहिए। अधिवक्ता के असामयिक निधन पर 20 लाख रुपए और उपचार के लिए 10 लाख रुपए की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सरकार प्रदान करे। जिससे अधिवक्ता के बीमार होने की दशा में उसका सुचारू से इलाज कराया जा सके।

वहीं जिला जज आलोक कुमार त्रिवेदी ने कहा कि अधिवक्ता को हर प्रकार की सहूलियत मिलनी चाहिए। जिससे कि वह निश्चिंत होकर अपनी वकालत कर सकें और दूसरों को न्याय दिलाने में बाधा मासूस न करें। समारोह में क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्रा, महासचिव अविरल कुमार ओझा, हरेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, राजेंद्र यादव, निर्भय नारायण सिंह, अंशुमान पांडेय, प्रेम शंकर वर्मा, मनोज सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago