Categories: बांसडीह

बलिया- मनियर से किशोरी किडनैप, तांत्रिक पर लगा आरोप, तलाश में पुलिस

बलिया। एक किशोरी के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपहरण का आरोप एक तांत्रिक पर लगा है। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने मनियर निवासी अभिजीत उर्फ जोगा बाबा नामक व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी का पता लगा लिया जाएगा। एसएचओ यादवेंद्र पांडेय का कहना है कि इलाके की एक 17 वर्षीय किशोरी 29 जून को मनियर में स्थित ब्रह्म बाबा के स्थापन पर गयी थी।

वहां पर झाड़-फूंक करने वाले जोगा ने लड़की को गायब कर दिया। पहले तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन जब सुराग नहीं लग सका तो मामले से पुलिस को अवगत कराया। घरवालों की तहरीर पर तांत्रिक के खिलाफ धारा 363 व 366 के तहत केस दर्ज कर आरोपित व किशोरी की तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही किशोरी को बरामद करने का दावा कर रही हैं। हालांकि देखना होगा कि पुलिस को कब तक मामले में कामयाबी हाथ लगती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago