बलिया- सेना के रिटायर्ड जवान ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड जवान ने अपनी जान ले ली। अबूझ हाल में सेना ते रिटायर्ड जवान का शव फांसी पर झूलता मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट फिलहाल पुलिस को नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण भी अज्ञात बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला माधोपुर टोला का है।

घटना के वक्त 52 वर्षीय विजय चौरसिया घर में अकेले थे। एक दिन पहले ही वह अपनी पत्नी को मायके छोड़ आए थे। वहीं दोपहर में पड़ोस की एक युवती छत पर गई तो सामने वाले घर में जवान को फंदे से लटका देखा। वह शोर मचाने लगी। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। जवान की पत्नी को सूचना दी गई।
घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके पर छानबीन ली। लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आत्महत्या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago