Categories: बलिया

बलिया के विकास में लगेंगे चार-चांद, 53 लाख से संवरेगी बदहाल सड़कों की सूरत

किसी भी शहर के विकास का आईना वहां मौजूद सड़कें होती है और इसलिए सड़कों के जाल को मजबूत बनाना जरुरी है। बलिया के विकास में चार-चांद लगाने के लिए नगर पालिका प्रशासन सड़कों को संवारने का काम कर रहा है। इसके लिए नपा की ओर से करीब 53 लाख रुपए से गिट्टी गिट्टी लाई गई है। जल्द ही सड़कों का निर्माण शुरु होगा।

बता दे कि शहर के टीडी कॉलेज चौराहा से होकर डीएम आवास, विकास भवन से लगायत कुंवर सिंह चौराहा तक जाने वाली सड़क का नवीनीकरण के लिए नगरपालिका प्रशासन की ओर से करीब तीन माह पूर्व शासन को 28 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे शासन से मंजूरी मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने टेंडर कर दिया है। जल्द ही इन मार्गों की सूरत संवेरगी और सड़कों के मेकओवर के बाद बलिया की खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे।

नगरपालिका की योजना कुछ मार्गों तक ही सीमित नहीं है। जिले के सिविल लाइन पुलिस चौकी से पीडब्ल्यूडी कार्यालय को लिंक करने वाली जजर्र सड़क के नवीनीकरण का कार्य भी प्रस्तावित है। इसके लिए शासन से 25 लाख रुपये के प्रोजेक्ट की मंजूरी मिलने के बाद नपा प्रशासन ने टेंडर कर दिया है। संबंधित ठेकेदार सड़क के नवीनीकरण के लिए गिट्टी आदि गिराना भी आरंभ कर दिया है। नगर पालिका के निर्माण अनुभाग के जेई शशि प्रकाश ने बताया कि बरसात समाप्त होते ही कार्य आरंभ हो जाएगा।

बारिश खत्म होते ही सड़कों के नवीनीकरण के काम शुरु हो जाएंगे। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि कम समय के भीतर ही सड़कों को संवारने का काम पूरा होगा। ताकि लोगों को सड़क मरम्मत के दौरान परेशान न होना पड़े।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago