बलिया में विद्युत बकायेदारों के खिलाफ विभाग ने अब सख्त रुख अपना लिया है। विद्युत विभाग ने इन बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया है। अब जिस भी उपभोक्ता का बिल एक लाख या इससे ज्यादा हुआ तो विद्युत विभाग कार्रवाई करेगा। विभाग की इस कार्रवाई की जद में कई बड़े बकायेदार आएंगे।
विभाग ने विद्युत बकायेदारों को बिल जमा करने के लिए पूरे जुलाई माह का समय दिया था लेकिन शनिवार को जुलाई माह की समाप्ति के साथ ही बकाया जमा करने की अवधि भी समाप्त हो गई है। कई बकायेदारों ने अभी तक बिल नहीं चुकाया। ऐसे में अब विभाग कार्यवाही में जुट गया है।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि एक लाख और इससे अधिक से विद्युत बकाएदारों को पूरे जुलाई माह तक जमा करने के लिए अवधि निर्धारित की गई थी। इसके लिए, प्रत्येक बकायेदारों से संपर्क कर बकाया जमा करने को कहा गया। इसके बावजूद, बहुतेरे बकायेदारों ने बकाया जमा नहीं किया है। कहा कि अब इन बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अगर वह किसी तरह बिजली जलाने का काम करते हैं तो उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं विभाग की इस कार्रवाई को लेकर अब विद्युत बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…