बलिया- बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में 1 की मौत 3 घायल, बैरिया-रेवती मार्ग पर हुआ हादसा

बलिया। बारिश आते ही बलिया में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। ताजा मामला बैरिया से सामने आया जहां बैरिया से रेवती मार्ग पर एक बस और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। शुरूआती जानकारी के मुताबिक बीए की परीक्षा देकर कुछ छात्र  मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तभी बैरिया से रेवती मार्ग पर आ रही बस से टकरा गए।

इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल और बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आमने-सामने की इस टक्कर में एक ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद बसयात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु की। बता दे कि बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं।

बरसात के दिनों में सड़क हादसों में काफी इजाफा हुआ है। एक तरफ बारिश से सड़कों पर फिसलन की स्थिति है। जिसके चलते मोटरसाइकिल स्लिप होकर हादसे का शिकार हो रही है। वहीं दूसरी ओर अंधी गति से दौड़ रहे वाहन भी हादसों को बढ़ावा दे रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago